HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

वृषभ राशि: शनि के ढैया के कारण कामों में आ सकती है ‘बाधा’

02 Jan 2019
वृषभ राशि के लिए करियर और व्यवसाय के लिए ‘मिश्रित सफलता’ भरा रहेगा साल 2019
 
JAN 02 (WTN) – आज आपको बताते हैं कि साल 2019 में वृषभ राशि के जातकों का करियर और व्यवसाय कैसा रहेगा और इस साल उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
 
जनवरी से मार्च 
साल 2019 के पहले के इन तीन महीनों में हालांकि आपको अपने करियर और व्यवसाय में लाभ मिलेगा लेकिन चूंकि इस दौरान आप पर शनि के ढैया का प्रभाव रहेगा इसलिए कामों में देरी और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आपको लगेगा कि आप पूरी मेहनत से प्रयास कर रहे हैं लेकिन आपको उस हिसाब से कामयाबी नहीं मिल रही है।

हालांकि कर्म भाव का स्वामी होने के कारण शनि के कुप्रभाव से इंकार नहीं किया जा सकता इसलिए आपको कामयाबी तो मिलेगी लेकिन देर से। शनि के कुप्रभाव के साथ-साथ आप पर शुभ ग्रहों का भी प्रभाव रहेगा जिससे आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढेंगे और करियर तथा व्यापार के क्षेत्रों में मिश्रित सफलता हासिल करते रहेंगे।

अप्रैल से जून
अप्रैल से जून के दौरान वृषभ राशि के जातक संगीत, वाद्य, तकनीक, चिकित्सा उत्पादन और विक्रय के क्षेत्रों में मन माफिक सफलता के लिए कोशिश करते दिखेंगे जिसके कारण करियर और व्यवसाय के क्षेत्रों में प्रगति के अवसर आसानी से बनेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार शानि के ढैया का प्रभाव आपको यह सोचने के लिए विवश करता रहता है कि किसी को काम को पूरा करने में कमी कहां रह गई है और जातक उस कमी पूरी कर देता है जिससे काम आसानी से पूरा हो जाता है।

जैसा कि हमने आपको बताया कि शनि के ढैया के साथ-साथ शुभ ग्रहों का प्रभाव भी रहेगा जिसके कारण आपकी प्रगति को कोई नहीं रोक सकता है, लेकिन फ़िर भी शिक्षा और अध्यापन तथा राजनीति के कामों में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हमारी आपको सलाह है कि इस दौरान आप घबराएं नहीं और बुद्धिमत्ता और साहस से काम लें।
 
जुलाई से सितम्बर
जुलाई, अगस्त और सितम्बर, इन तीन महीनों के दौरान आपको निवेश, न्याय, तकनीक तथा प्रबंधन के क्षेत्रों में करियर को आगे बढ़ाने के लिए विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। या फ़िर किसी कम्पनी के साथ काम को सही तरीके से जारी रखने के लिए भाग दौड़ करना पड़ सकती है। इस दौरान आप कुछ तकनीकी खामियों को सुधारने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे ऐसा करने से व्यापारिक प्रगति की बाधाओं को हटाने में सहायता मिलेगी।
 
अक्टूबर से दिसम्बर
अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर, इन तीन महीनों में करियर और व्यापार में कुछ वांछित सफलता हासिल हो सकती है जिसके कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके हौसले बुलन्द होंगे। लेकिन इस दौरान शनि और अन्य अशुभ ग्रहों का प्रभाव आपको संदेह और संशय में डालेगा। इस दौरान आप बेजह के कामों में खुद के समय को बर्बाद ना करें।
 
इन तीन महीनों के दौरान न्यायिक, संगीत और अध्यापन के क्षेत्रों में आपको लगातार सफलता हासिल होगी। लेकिन हमारी आपको सलाह है कि विवादित मामलों में जानकार लोगों की सलाह के बाद ही कोई फ़ैसला लें। क्योंकि ऐसा करके आप इससे होने वाली हानि से बच जाएंगे। साल के आखिरी के इन तीन महीनों में आपका सम्मान बढ़ेगा और प्रमोशन भी हो सकता है।