HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

एसआर मोहंती बने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव; नई सरकार के ‘कामों’ को पूरा करने की होगी ‘ज़िम्मेदारी’

01 Jan 2019
मध्य प्रदेश के नये मुख्य सचिव एसआर मोहंती के सामने कई ‘चुनौतियां’

JAN 01 (WTN) – 1982 बैच के आईएएस अधिकारी सुधि रंजन मोहंती ने मध्य प्रदेश के नये मुख्य सचिव का पद सम्भाल लिया है। काफ़ी लम्बे समय से एसआर मोहंती के नाम पर चर्चा चल रही थी और मुख्य सचिव के पद की रेस में उनका नाम सबसे आगे चल रहा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व मुख्य सचिव बीपी सिंह सोमवार 31 दिसम्बर को रिटायर हो गये जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है।
 
बीपी सिंह के बाद मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव कौन बनेगा इस पर काफ़ी चर्चा जारी थी जिसके बाद एसआर मोहंती के नाम पर आखिरकार मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुहर लगा दी। एसआर मोहंती, मध्य प्रदेश कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष भी रहे हैं साथ ही वे रिन्यूवल एनर्जी के प्रमुख सचिव भी रह चुके हैं। आईएएस एसआर मोहंती आईआईएम अहमदाबाद से शिक्षित हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोहंती मौजूदा समय में मध्य प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।
 
अनुभवी आईएएस अधिकारी मोहंती को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का करीबी भी माना जाता है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार के दौरान कहा जाता है कि एसआर मोहंती साइड लाइन कर दिये गये थे, लेकिन राज्य में कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्य साचिव पद की रेस में सबसे आगे चल रहे मोहंती का नाम फ़ाइनल हो गया।

नये पद की जिम्मेदारी के साथ आईएएस अधिकारी एसआर मोहंती पर कमलनाथ सरकार के कामों को आगे बढ़ाने की भी महती ज़िम्मेदारी होगी क्योंकि 15 सालों के बाद राज्य में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार जनता के अपने कामों के द्वारा अच्छी छवि पेश करने की कोशिश करेगी जिसके लिए सरकार के कामों और कांग्रेस के वचन पत्र को ज़मीन पर उतारने की पूरी ज़िम्मेदारी मुख्य सचिव एसआर मोहंती की रहेगी।
 
कहा जा रहा है कि किसानों की कर्ज़ माफ़ी नये मुख्य सचिव मोहंती के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। कांग्रेस के वचन पत्र में चूंकि किसानों की कर्ज़ माफ़ी का मुद्दा सबसे अहम था, ऐसे में सीमित संसाधनों के बीच इसे पूरा करना मुख्य सचिव मोहंती की असली परीक्षा होगी। कुछ ही समय बाद देश में लोकसभा चुनाव होना है, ऐसे में राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना भी मुख्य सचिव मोहंती के लिए एक चुनौती होगा।
 
प्रशासनिक स्तर पर मुख्य सचिव मोहंती की प्राथमिकताओं में रहेगा कि किस तरह से जनता की समस्याओं को ज़िलास्तर पर ही कलेक्टर-एसपी सुलझा सकें। उसके बाद भी यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो सम्भागस्तर पर कमिश्नर और आईजी इनका निराकरण करें ताकि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जनता को भोपाल नहीं आना पड़े।
 
नये मुख्य सचिव सुधि रंजन मोहंती के सामने एक ज़िम्मेदारी यह भी रहेगी कि ज़िला प्रशासन को किस तरह से जवाबदेही बनाया जाए। ज़िलास्तर के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को काफ़ी अधिकारी मिलते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ उनके ऊपर बहुत सी जिम्मेदारियां और जवाबदारियां भी हैं। मुख्य सचिव मोहंती की कोशिश होना चाहिए कि ज़िलास्तर पर अधिकारी संवेदनशील बनें और अपनी ज़िम्मेदारी और जवाबदेही समझें।