HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

सावधान! यदि की ग़लती तो ‘ब्लास्ट’ हो सकता है आपका मोबाइल!

03 Jan 2019
आपकी एक ‘ग़लती’ से ‘ब्लास्ट’ हो सकता है आपका मोबाइल!
 
JAN 03 (WTN) – मोबाइल फ़ोन का उपयोग तो आप सभी करते ही होंगे क्योंकि मोबाइल फ़ोन आजकल की ज़रूरत है। लेकिन कई बार देखा गया है कि मोबाइल फ़ोन के साथ लोग सावधानी नहीं बरतते जिससे कि कई बार मोबाइल के ब्लास्ट होने की ख़बरें सामने आती हैं। कई केस तो ऐसे भी हुए हैं कि मोबाइल फ़ोन में ब्लास्ट हो गया और उसे उपयोग करने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
 
याद रखिए, मोबाइल फ़ोन आपकी सुविधा के लिए है, लेकिन यदि आपने उसका सही तरीके से उपयोग नहीं किया और लापरवाही बरती, तो यह अपने आप में एक चलता फिरता बम है। आज हम आपको बताते हैं कि मोबाइल फ़ोन से किस तरह से खुद को सुरक्षित रखें ताकि आप सुरक्षित रहें।

सावधानियां

मोबाइल फ़ोन को कभी भी तकिये के नीचे रखकर न सोएं। याद रखें कि मोबाइल को चार्ज करते समय उसे बिस्तर या कपड़ों के पास ना रखें।

पूरी कोशिश करें कि मोबाइल को कभी भी अपने शर्ट की जेब में या सीने के पास न रखें। क्योंकि ऐसा करने से रेडिएशन का ख़तरा तो रहता ही है, साथ ही यदि किसी कारण से मोबाइल ब्लास्ट हुआ तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

कभी भी मोबाइल को रातभर चार्ज न करें। साथ ही कभी भी डुप्लीकेट या फ़िर लोकल चार्जर का उपयोग न करें। जिस कम्पनी का मोबाइल फ़ोन है उसी कम्पनी के चार्जर का प्रयोग करें।

कभी भी सस्ते पावर बैंक का प्रयोग ना करें। हमेशा ब्रांडेड कम्पनी के पावर बैंक का ही प्रयोग करें क्योंकि नकली या सस्ते पावर बैंक का प्रयोग करने पर मोबाइल को तो नुकसान होता ही है, साथ ही मोबाइल और पावर बैंक दोनों के ब्लास्ट होने का भी ख़तरा बना रहता है।

मोबाइल चार्ज करते समय किसी तरह के एडाप्टर का प्रयोग ना करें। पूरी कोशिश करें कि कार के मोबाइल चार्जिंग एडाप्टर का प्रयोग ना करना पड़े।

यदि किसी कारण से मोबाइल गर्म हो रहा है, तो उसका उपयोग कतई न करें। फ़ोन में यदि किसी भी तरह की कोई भी ख़राबी आती है, तो उसे किसी जानकार तकनीशियन से ही ठीक कराएं।

जब भी मोबाइल चार्ज करें उस पर कोई दूसरी वस्तु का दबान ना डालें, यानि कि उसके ऊपर किसी वस्तु को ना रखें।

पैसों की बचत करने के चक्कर में कभी भी डुप्लीकेट या नकली बैटरीज़ का प्रयोग ना करें। नकली बैटरीज़ भले ही सस्ती हों, लेकिन मोबाइल फोऩ में विस्फोट का एक कारण बन सकती हैं।
 
नकली बैटरीज़ के साथ-साथ नकली चार्जर का भी प्रयोग ना करें। नकली चार्जर्स अप्रत्याशित तरीके से आपकी बैटरी को चार्ज करते हैं। हमेशा मोबाइल फ़ोन के लिए ब्रांडेड कम्पनी के चार्जर का ही प्रयोग करें। पूरी कोशिश करें कि अपना चार्जर ना किसी को दें और ना ही किसी अन्य चार्जर से अपने फ़ोन को चार्ज करें।
 
कभी भी फ़ोन को चार्जिंग पर लगाकर बात नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो यह आदत अभी से बदल दें क्योंकि चार्जिंग के दौरान मोबाइल फ़ोन पर बात करने से मोबाइल फ़ोन के विस्फोट होने की सबसे ज़्यादा आशंका रहती है।

फ़ोन यदि किसी कारण से गीला हो गया है, तो उस दौरान उसे चार्ज नहीं करें। फ़ोन गीला होने पर उसे जानकार तकनीशियन को दिखाएं और उसके बाद ही उसे चार्ज करें। यदि आपने गीले मोबाइल को चार्ज करने की कोशिश की, तो फ़ोन में ब्लास्ट भी हो सकता है।

बैटरी यदि डैमेज हो गई है या फ़िर फूल गई है, तो उसे तुरन्त बदल दें। क्योंकि बैटरी के ख़राब होने के बाद उसे चार्ज करने से मोबाइल फ़ोन के ब्लास्ट होने की आशंका बहुत ज़्यादा रहती है।