HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

वृश्चिक राशि के जातकों को साल के आखिरी तीन महीनों में मिलेंगे मेहनत के परिणाम

10 Jan 2019
वृश्चिक राशि के जातकों पर साल भर रहेगा शुभ और अशुभ ग्रहों का प्रभाव

JAN 10 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि करियर और व्यापार की दृष्टि से साल 2019 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा ? साथ ही आपको बताते हैं कि इस साल किन-किन क्षेत्रों में वृश्चिक राशि के जातक सफलता हासिल करेंगे और कहां पर इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा?
 
जनवरी से मार्च
साल 2019 के जनवरी महीने में वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार में सामान्य प्रगति ही हासिल होगी, लेकिन इस दौरान आप खुश रहेंगे। पर यदि आपको और अधिक सफलता हासिल करना है तो इसके लिए आपको बहुत ज़्यादा मेहतन करना होगी।
 
जनवरी, फरवरी और मार्च, इन तीन महीनों में वृश्चिक राशि के जातकों पर बुध और शुक्र की कृपा बनी रहेगी जिसके कारण इन्हें सफलता हासिल करने के योग बन रहे हैं। बुध चुंकि बुद्धि का कारक है और शुक्र धन सम्पत्ति का, इसलिए इन दोनों ग्रहों की कृपा से वृश्चिक राशि के जातक कई क्षेत्रों में सफलता हासिल करेंगे।
 
अप्रैल से जून
अप्रैल के महीने में वृश्चिक राशि के जातकों को गुरू ग्रह का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा जिससे करियर और व्यापार में उम्मीद से ज़्यादा सफलता हासिल होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आप सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और उसका लाभ भी आपको मिलेगा।

लेकिन अप्रैल में जहां वृश्चिक राशि के जातकों पर शुभ ग्रह गुरू की कृपा रहेगी वही मई और जून के महीने में इनकी मुसीबतें बढ़ेंगी क्योंकि इस दौरान शुभ ग्रहों का प्रभाव कम होगा। लेकिन ऐसा नहीं है कि इस दौरान सफलता हासिल नहीं होगी। इन दो महीनों में सफलता हासिल करने के लिए आपको ईमानदारी से मेहनत करना होगी तभी आप करियर और व्यापार में हानि से बच सकते हैं।
 
जुलाई से सितम्बर
जुलाई, अगस्त और सितम्बर, साल 2019 के इन तीन महीनों में वृश्चिक राशि के जातकों को करियर और व्यापार में सफलता हासिल करने के लिए काफ़ी मेहनत करना पड़ेगी ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान आप पर शुभ ग्रहों के प्रभाव का अभाव रहेगा। इसी कारण आप मेहनत तो करेंगे लेकिन आपको उस हिसाब से सफलता हासिल नहीं हो सकेगी।

हमारी आपको सलाह है कि इन तीन महीनों में आप धैर्य के साथ काम करें। देखा गया है कि जब ग्रहों का बुरा प्रभाव इंसान पर होता है तो उसके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है, इसलिए कोई भी फ़ैसला काफ़ी सोच समझकर लें नहीं तो आपको हानि हो सकती है। गुस्सा ना करें और खुद पर नियंत्रण रखें।   
 
अक्टूबर से दिसम्बर
साल 2019 के आखिरी तीन महीनों अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर में वृश्चिक राशि के जातकों को फ़िर से शुभ परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। इस दौरान करियर और व्यापार में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और नौकरी में प्रमोशन मिलने तो वहीं नया व्यापार शुरू करने के अवसर मिलेंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान गुरू धनु राशिगत गोचर करते हुए आपके करियर और व्यापार को और मज़बूती देगा इसलिए मेहनत से दूर ना रहें और अपने प्रयासों को लगातार जारी रखें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको इन तीन महीनों में काफ़ी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।