HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

गूगल रूटीन के उपयोग से आपके कई काम होंगे आसान

15 Jan 2019
न्यूज़ पढ़ने से लेकर ऑडियो प्ले करने तक हर काम करेगा गूगल रूटीन
 
JAN 15 (WTN) – गूगल अपने उपभोक्ताओं को समय-समय पर नये-नये फ़ीचर देता रहता है जिनका उपयोग करने से उपभोक्ताओं के काफ़ी काम आसान हो जाते हैं। इसी तरह का गूगल का एक फ़ीचर है गूगल रूटीन, जिसके सहायता से गूगल असिस्टेंट एक के बाद एक विभिन्न टास्क कर सकता है और वो भी आपकी सिर्फ़ एक वॉइस कमांड पर।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फ़ीचर का प्रयोग भारत में अधिकतर लोगों ने क्लॉक एप पर अलार्म सेटिंग के लिए किया है। इस फ़ीचर की सहायता से आप ना सिर्फ़ कई कामों को सिर्फ़ बोलकर फ़ोन में कर सकते हैं, बल्कि इससे आपके समय की बचत भी होगी। यदि आप गूगल रूटीन के बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि गूगल का यह फ़ीचर कैसे काम करता है और आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
 
सबसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में अलार्म सेट करते समय गूगल असिस्टेंट रूटीन पर क्लिक करें। जैसे ही आप क्लिक करते हैं एक पेज ओपन होगा। इसी पेज में वे सभी टास्क होंगे जो आपके अलार्म बंद करने के बाद गूगल असिस्टेट आपके लिए कर सकता है।

अब पेज ओपन होने के बाद किसी भी टास्क को आप चुन सकते हैं, जैसे मौसम की जानकारी, आज के कैलेण्डर के बारे में जानकारी, मीडिया वॉल्यूम को एडजस्ट करना, रिमाइंडर्स के बारे में जानकारी और फ़ोन को साइलेंट पर करना आदि।

एक बार टास्क सलेक्ट करने के बाद आप गूगल असिस्टेंट द्वारा दिए गए टास्क का ऑर्डर भी बदल सकते हैं। यह सब करने के बाद आप ‘And then play...’ में से किसी एक टास्क को चुन सकते हैं। इसमें आपको न्यूज़, पोस्टकार्ड, ऑडियोबुक का विकल्प भी मिल सकता है। इसमें आप न्यूज़ का सोर्स भी चुन सकते हैं और गूगल असिस्टेंट आपको न्यूज़ पढ़कर सुना भी सकता है।

यह सब प्रक्रिया पूरी करने के बाद दाएं कोने पर दिख रहे टिक मार्क पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको एक प्रॉम्पट नजर आएगा, इस प्रॉम्पट में बताया जाएगा कि असिस्टेंट लॉक स्क्रीन के बाद भी आपको जानकारी दे सकता है। अब आपको Allow पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको अलार्म के नीचे दिख रहे गूगल असिस्टेंट रूटीन का एक कलर्ड आईकॉन दिखाई देगा। इसे हटाने के लिए आपको वहां नज़र आ रहे माइनस बटन पर क्लिक करना होगा। इस पूरी प्रकिया को करने के बाद आप गूगल रूटीन फ़ीचर की सारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल रूटीन कई देशों की कई भाषाओं मे उपल्बध है लेकिन यह नीदरलैण्ड्स, नॉर्वे, स्वीडन और डेनमार्क में उपलब्ध नहीं है।