HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

साल के शुरू में मेष राशि के जातक का साथी के साथ हो सकता है मनमुटाव

18 Jan 2019
साल के आख़िरी दो महीनों में प्रेम सम्बन्धों में आएगी नवीनता

JAN 18 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि साल 2019 मेष राशि के जातकों के लिए प्रेम और सम्बन्धों के हिसाब से कैसा रहेगा।
 
जनवरी से मार्च
साल 2019 के पहले तीन महीनों, जनवरी, फरवरी और मार्च में मेष राशि के जातकों को घर परिवार के लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। इस दौरान मेष राशि के जातक अपने काम के लिए शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में लोगों को राजी करने में लगे रहेंगे। आपका उनके प्रति किस तरह का व्यवहार है इसके आधार पर वे आपको सहयोग करेंगे। इन तीन महीनों के दौरान हो सकता है कि मेष राशि के जातक का अपने जीवन साथी के साथ कुछ मनमुटाव हो जाए, ऐसे में हमारी आपको सलाह है कि यदि सम्बन्धों में दरार पैदा हो रहा है, तो इसकी नाजुकता को समझते हुए सम्बन्धों को बनाए रखने की पूरी कोशिश करें।
 
अप्रैल से जून
अप्रैल, मई और जून; साल 2019 के इन तीन महीनों में परिवारवालों के साथ किसी बात को लेकर अविश्वास पैदा हो सकता है और आपका समय इस अविश्वास को पूरा करने में लग जाएगा। इस दौरान आपको अपने काम और व्यवहार में सुधार लाने की कोशिश करना चाहिए। जैसा कि हमने आपको बताया कि साल के पहले तीन महीनों में साथी के साथ मनमुटाव होगा, ऐसे में इन तीन महीनों में साथी के साथ चल रहा मनमुटाव कम हो सकता है। हमारी आपको सलाह है कि समय-समय पर अपने साथी को गिफ्ट देते रहें जिससे आपके साथी का आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।
 
लेकिन इन तीन महीनों के दौरान शुभ ग्रहों का प्रभाव कम होने के कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। लेकिन यदि इस दौरान आपने समझदारी से काम लिया तो आप आसानी से इन परेशानियों से निजात पा सकते हैं।
 
जुलाई से सितम्बर
साल 2019 के तीन महीनों जुलाई, अगस्त और सितम्बर में मेष राशि के जातक अपने घर परिवार के प्रति अधिक उत्साहित रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान शुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण आप सम्बन्धों को सुधारने के प्रति अग्रसर रहेंगे। लेकिन इन तीन महीनों के दौरान शनि और मंगल का भावगत सम्बन्ध होने के कारण आप तनावग्रस्त रह सकते हैं और कुछ मामलों में आपको चिंता हो सकती है। निजी सम्बन्धों की बात करें तो इस दौरान साथी के साथ सम्बन्ध यदि बिगड़े हैं तो जल्द ही सुधरेंगे।

अक्टूबर से दिसम्बर
मेष राशि के जातक अक्टूबर के महीने में घर परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लेकिन नवम्बर और दिसम्बर के महीने में मेष राशि के जातक समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में साथी के साथ नजदीकियों का फायदा मिलेगा हमारी सलाह है कि इस दौरान इसका पूरा लाभ उठाएं। नवम्बर और दिसम्बर के दो महीने आपके पूरे साल के सबसे अच्छे महीने साबित होंगे इसलिए इन दो महीनों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें।