HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

बाबूलाल गौर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को याद दिलाया उनका ‘वादा’!

28 Jan 2019
लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो गई टिकट के लिए ‘दबाव’ की रणनीति

JAN 28 (WTN) – जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे टिकट के दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल गौर इन दिनों अपनी पार्टी भाजपा से नाराज़ चल रहे हैं, ऐसे में गौर ने अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनका वादा याद दिलाते हुए भोपाल लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी पेश की है।
 
काफ़ी दिनों से भाजपा से नाराज़ चल रहे बाबूलाल गौर ने प्रधानमंत्री मोदी को पिछले साल 25 सितम्बर को भाजपा के कार्यकर्ता महाकुम्भ में किया उनका वो वादा दिलाया है, जिसमें उन्होंने कहा था, "बाबूलाल गौर, एक बार और।" इस बारे में गौर का कहना है, “विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना वादा निभाना चाहिए और मुझे लोकसभा का टिकट देना चाहिए।”
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बाबूलाल गौर को कांग्रेस में शामिल होने पर भोपाल लोकसभा सीट से टिकट मिलने का भरोसा दिलाया था। लेकिन कहा जाता है कि बाबूलाल गौर के बगावती तेवरों के बाद भाजपा नेताओं ने गौर से चर्चा की थी जिसके बाद गौर के तेवर बदल गये और अब उन्होंने कहा है, “कांग्रेस में जाने का मेरा कोई विचार नहीं है। कांग्रेस ने ऑफर दिया था, लेकिन मैंने उसे एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल दिया है।”
 
सूत्रों के अनुसार कहा जाता है कि इस बार भाजपा मध्य प्रदेश में 10 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल सकती है। हो सकता है कि बाबूलाल गौर जैसे अनुभवी और जिताऊ नेता को भाजपा इस बार भोपाल लोकसभा सीट से टिकट देकर उनकी नाराजगी दूर कर सकती है। क्योंकि जिस तरह से बाबूलाल गौर ने समय-समय पर पार्टी के ख़िलाफ़ बयान दिये हैं उससे पार्टी उन्हें हल्के में लेने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है।