HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

भाजपा की युवाओं के ‘सहारे’ लोकसभा चुनाव में जीत की तैयारी!

28 Jan 2019
मिशन-2019 के लिए युवा मतदाताओं पर भाजपा की ‘नज़र’
 
JAN 28 (WTN) – भोपाल समेत मध्य प्रदेश के सभी बड़े शहरों में लोकसभा चुनाव के लिए युवा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने तैयारियों तेज कर दी हैं। मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा का फोकस अब युवाओं की तरफ हो गया है ताकि युवाओं के दम पर 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की जा सके।
 
युवा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा अब भोपाल समेत राज्य के कई बड़े शहरों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इन कार्यक्रमों के जरिये युवाओं को भाजपा की विचारधारा और केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। युवाओं को आकर्षित करने के लिए बाइक रैली, नक्कड़ नाटक और युवाओं के बीच सम्वाद जैसे कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा। भाजपा की कोशिश रहेगी कि इन कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा युवा शिरकत करें ताकि भाजपा की विचारधारा को ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचाया जा सके।
 
जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि 21 वीं सदी में जन्म लेने वाले युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे इस बार के लोकसभा चुनाव में करेंगे, ऐसे में सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले आजकल के युवाओं को अपने पक्ष में करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा कॉलेज में युवा सम्वाद कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।
 
भाजयुमो के युवा सम्वाद कार्यक्रम में युवाओं को बताया जाएगा कि पिछले पांच सालों में केन्द्र की मोदी सरकार ने क्या-क्या काम किये हैं। कॉलेजों में युवाओं के साथ सम्वाद के अलावा बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जाएगा। जिस तरह से भाजपा युवाओं को रिझाने की कोशिश कर रही है उससे कहा जा सकता है कि भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में युवाओं के दम पर जीत हासिल करने का सपना देख रही है, जिसके लिए अभी से युवाओं पर फोकस करना भाजपा ने शुरू कर दिया है।