HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अपने यूजर्स को अब नये तरीके से ख़बरों से अपडेट करेगा ट्विटर

05 Feb 2019
अपडेटेट ख़बरों के साथ नये कलेवर में आएगा ट्विटर
 
FEB 05 (WTN) – माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का इस्तेमाल तो आप में से बहुत से लोग करते ही होंगे। समय के साथ-साथ ट्विटर लोगों में इतना लोकप्रिय हो गया है कि दुनिया की हर बड़ी हस्ती ट्विटर के जरिये अपने प्रशंसकों के साथ जानकारियां शेयर करती है। अपने यूजर्स के लिए ट्विटर समय-समय पर नये-नये फ़ीचर लॉन्च करता रहता है, इसी कड़ी में ट्विटर अब एंड्रायड पर एक नये फ़ीचर का परीक्षण कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब ट्विटर में समाचारों को टाइम लाइन के शीर्ष पर रखा जाएगा। ऐसा होने से यूजर्स दुनियाभर की ख़बरों से अपडेट रहेगा।
 
ट्विटर के मुताबिक़ इस अपडेट के साथ यूजर्स के लिए न्यूज़ और स्टोरीज को देखना अब पहले से ज़्यादा आसान हो जाएगा। ट्विटर उन ख़बरों को टाइम लाइन पर सबसे ऊपर रखेगा जिसकी चर्चा फॉलोवर्स में ज़्यादा हो रहा ही। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फ़ीचर एक प्राम्पट के साथ आएगा जिसमें यूजर्स से पूछा जाएगा, “जानिए क्या घटित हुआ, जिससे आप दूर थे।”
 
ऐसा नहीं है कि ख़बरों को लेकर ट्विटर पहली बार अपने यूजर्स को अपडेट कर रहा है। इससे पहले साल 2015 और 2016 में ट्विटर ने कुछ फ़ीचर्स लॉन्च किये थे लेकिन ये विशेष रूप से ख़बरों को दिखाने के लिए नहीं बनाए गये थे। वैसे लॉन्च होने वाला नया फ़ीचर केवल इंटरेस्टिंग और पॉपुलर ट्वीट को दिखाने के लिए नहीं है, बल्कि कहा जा रहा है यह फ़ीचर समाचार एजेंसियों और संगठनों की ख़बरों को दिखाने के लिए है। अभी फ़िलहाल इसका परीक्षण चल रहा है और देखना होगा कि यह कब तक लॉन्च होता है।