HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

एक बार फ़िर से आएगी कड़ाके की ठण्ड

06 Feb 2019
प्रेरित चक्रवात के कारण मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर पड़ सकती हैं बौछारें

FEB 06 (WTN) – काफ़ी समय बाद प्रदेशवासियों को कुछ समय के लिए कड़ाके की ठण्ड से राहत मिली है। पिछले दो-तीन दिनों से धीरे-धीरे रात और दिन के तापमान में वृद्धि में हो रही है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओले गिर सकते हैं जिसके कारण एक बार फ़िर से ठण्ड बढ़ेगी। इतना ही नहीं, राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात के कारण राज्य के कुछ स्थानों पर जोरदार बौछारें भी पड़ सकती हैं।
 
बात करें राजधानी भोपाल की तो यहां पर मंगलवार के दिन मौसम सुहावना रहा। मंगलवार के दिन भोपाल का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। बुधवार के दिन राजधानी भोपाल में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की धूप खिली रहेगी।आज भोपाल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इधर पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है। जम्मू कश्मीर और उत्तराखण्ड में बर्फबारी के कारण आने वाले दो से तीन दिनों में ठण्ड बढ़ने की सम्भावना है। उधर राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है और इसी के कारण हवा का रुख बदलकर दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हो गया है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक़ दक्षिण की ओर से आ रही हवा में नमी होने के कारण दिन और रात के तापमान में वृद्धि हो गई है। इधर, दक्षिणी हवा चलने के कारण ग्वालियर और चम्बल सम्भाग में बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं, गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। यदि आप सोच रहे हैं कि अभी आपको ठण्ड से राहत मिल गई हैॉ, तो आप ग़लत सोच रहे हैं। शनिवार के बाद मौसम साफ़ होते ही हवा का रुख उत्तरी होने से एक बार फ़िर से जोरदार ठण्ड पड़ सकती है।