HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को पीपुल्स युनीवर्सिटी में दी गई श्रद्धांजलि

15 Feb 2019
सीआरपीएफ़ जवानों की शहादत पर नम हुईं सभी की आंखें

FEB 15 (WTN) – How’s the josh, high sir, इसी जोशीले नारे और नम आंखों के साथ पीपुल्स यूनीवर्सिटी ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ़ जवानों पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पीपुल्स ग्रुप की डायरेक्टर मेघा विजयवर्गीय ने कहा कि सीआरपीएफ़ जवानों की शहादत को पूरा देश नमन करता है और दुख की इस घड़ी में शहीद जवानों के परिजनों के साथ पूरी संवेदना पीपुल्स यूनीवर्सिटी की है।
 
सीआरपीएफ़ जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पीपुल्स यूनीवर्सिटी के वीसी (एकेडमिक) डॉ वीके पंड्या ने कहा कि पूरा देश जवानों की शहादत को सलाम करता है और हम सभी सिविलियन्स का कर्तव्य है कि अपने देश की प्रति हमारी जो भी जिम्मेदारियां हैं उन्हें हम जिम्मेदारी से निभाएं और आतंक के ख़िलाफ़ जो लड़ाई हमारा देश लड़ रहा है हम सभी उसमें अपने-अपने स्तर पर सहयोग करें।

 

वहीं पीपुल्स यूनीवर्सिटी के एक्टिंग वाइस चांसलर नीरज उपमन्यु ने जवानों की शहादत को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान बताते हुए कहा कि पूरा देश जवानों के परिजनों के साथ है। हम सभी आतंक और आतंकवाद के ख़िलाफ़ एकजुट हैं और देश के प्रति जो भी कर्तव्य हम सभी भारतीय लोगों के हैं उसे हमें ईमानदारी से निभाना चाहिए।
 
श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए कर्नल(रिटायर्ड) अशोक खुराना ने कहा कि पड़ोसी देश की नापाक हरकतों के कारण आंतकियों ने सीआरपीएफ़ जवानों को अपने निशाना बनाया है, लेकिन देश के जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और देश जवानों की शहादत का बदला लेगा। कर्नल (रिटायर्ड) खुराना ने इस मौके पर कहा कि पूरा देश शहीदों की शहादत को सलाम करता है। इस श्रद्धांजलि सभा में दो मिनिट का मौन रखकर जवानों की श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में पीपुल्स ग्रुप से सम्बन्धित सभी संस्थानों के विद्यार्थी, डॉक्टर्स, शिक्षक और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।