HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश सरकार देगी पुलवामा में शहीद जबलपुर के जवान के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

15 Feb 2019
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की पुलवामा आतंकी हमले की निंदा, शहीद अश्विनी कुमार के परिजनों को मिलेगा आवास और सरकारी नौकरी

FEB 15 (WTN) – पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश स्तब्ध है और नम आंखों से सीआरपीएफ़ शहीदों को श्रद्धांजिल दे रहा है। देश की रक्षा में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों में एक नाम है जबलपुर के रहने वाले अश्विनी कुमार काछी का। जम्मू कश्मीर में अपने ड्यूटी पूरी करने के बाद घर वापस लौटते समय सीआरपीएफ़ जवान अश्विनी कुमार काछी आतंकी हमले में अपने अन्य साथियों के साथ शहीद हो गए।
 
इधर, पुलवामा आतंकी हमले में शहीद अश्विनी कुमार की शहादत पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया है और शहीद के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। ट्विटर पर अपने सन्देश में सीएम कमलनाथ ने शोक जताते हुए लिखा, “पुलवामा आतंकी हमले में शहीद मध्य प्रदेश के जबलपुर के सपूत अश्विनी कुमार काछी की शहादत को नमन करता हूं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को 1 करोड़ रुपये, एक आवास एवं परिवार के 1 सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी। दुख की इस घड़ी में हम शहीद के परिवार के साथ हैं।”
 
वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए घायल सीआरपीएफ़ जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। कमलनाथ ने अपने ट्विट में लिखा कि भारत ऐसी आतंकी घटनाओं से विचलित नहीं होगा और देश आतंक के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है।