HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

फेसबुक के नये फ़ीचर से अब आपकी प्राइवेसी होगी 'कंट्रोल'!

23 Feb 2019
फेसबुक पर 'सोच समझकर' करें किसी भी एप का प्रयोग

FEB 23 (WTN) – आप यदि फेसबुक का प्रयोग करते हैं तो यह ख़बर आपके काफ़ी काम की है। दरअसल फेसबुक अपने एंड्रायड वर्जन में एक नया 'प्राइवेसी कंट्रोल फ़ीचर' एड करने जा रहा है। इस फ़ीचर की विशेषता यह है कि यह यूजर्स को उनके बैकग्राउंड लोकेशन की जानकारी एकत्रित करने और उसे सेव करने से रोकेगा। इसका प्रयोग करने वाले यूजर्स इस विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे कि वे यदि फेसबुक का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो उस समय उस स्थान की जानकारी को एकत्र किया जाए कि नहीं।
 
आपकी जानकारी के लिए अभी तक फेसबुक यूजर्स को लोकेशन फ़ीचर्स जैसे 'नीयरबाई फ्रेंड्स' या 'चेक-इन' का इस्तेमाल करने के लिए अपनी 'लोकेशन हिस्ट्री' सेटिंग्स को 'एक्टिव' करना पड़ता था। लेकिन अब अपडेटेड वर्जन में यूजर्स के पास यह विकल्प होगा कि वे जब एप का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उस समय वे अपने लोकेशन की जानकारी देना चाहते है कि नहीं।

अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फेसबुक ने 'एक्सेस योर इंफार्मेशन' फ़ीचर को अपडेट किया है। इस अपडेटेड फ़ीचर की विशेषता यह होगी जिससे फेसबुक शहर या पोस्टल कोड स्तर तक यूजर्स की प्राइमरी लोकेशन का 'अनुमान' लगा सकेगा।
 
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक पर किसी भी एप का यूज करने से पहले आपको सावधानी बरतनी की काफ़ी जरूरत है। क्योंकि किसी भी एप पर क्लिक करने से यूजर्स 'अनजाने' में ही अपने अकाउंट की ऐक्सेस एप को दे देता है। हमारी आपको सलाह है कि किसी भी एप को अपने अकाउंट की जानकारी देने से पहले उसे अच्छी तरह से 'जांच' परख लें।
 
वैसे यदि आप यह जानना चाहते हैं कि किन-किन ऐप्स को आपने अपने अकाउंट की ऐक्सेस दी है तो इसे पता करने का तरीका काफ़ी आसान है। इसके लिए आप एप या साइट के सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको ऐप्स नाम का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको टैप करना है। जैसे ही आप इसे टैप करते हैं, वहां पर आपको Apps and websites का एक विकल्प मिलेगा। यहां पर क्लिक करते ही आप जान पाएंगे कि कौन-कौन से ऐप्स को आपने अकाउंट की 'परमिशन' दे रखी है। वहीं इस विकल्प को 'डिसेबल' करने से थर्ड पार्टी ऐप्स आपके अकाउंट को ऐक्सेस नहीं कर पाएंगे।