HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

किसान ऋण माफ़ी योजना में गड़बड़ी करने वालों पर होगी ‘सख्त’ कार्रवाई – मंत्री गोविन्द सिंह

28 Feb 2019
किसान ऋण माफ़ी योजना में गड़बड़ी के दोषियों को सजा दिलाने नियमों में भी ‘संशोधन’ कर सकती है कमलनाथ सरकार

FEB 28 (WTN) – मध्य प्रदेश में जय किसान ऋण योजना में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं जिसके बाद राज्य की कमलनाथ सरकार दोषियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई कर सकती है। लगातार किसानों की नाराजगी के बाद सहकारिता मंत्री गोविन्द सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। राज्य के सहकारिता मंत्री गोविन्द सिंह का कहना है कि किसान ऋण मुक्ति योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। इस बारे में गोविन्द सिंह ने साफ कहा कि कई जगहों पर किसानों द्वारा कर्ज़ा नहीं लिये जाने के बाद भी ऋण माफ़ी की बैंक लिस्ट में उनके नाम आए हैं।
 
इतना ही नहीं, मंत्री गोविन्द सिंह ने स्वीकार किया कि कुछ जगहों से ऐसी भी शिकायतें मिली हैं जहां किसानों के अंगूठे लगवाकर ऋण लिया जा रहा है और उस पैसे को ब्याज पर चलाया जा रहा है। मंत्री गोविन्द सिंह ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। भाजपा पर घोटाले का आरोप लगाते हुए गोविन्द सिंह ने कहा कि साल 2007 में भाजपा सरकार में किसान ऋण मुक्ति हुई थी तो तब भी फर्जी तरीके से भाजपा नेताओं ने ज़िला केन्द्रीय बैंकों में अधिकारियों से साठ-गांठ कर करीब 200 करोड़ रुपयों का घोटाला किया था।

दोषियों पर कार्रवाई के सवाल पर सहकारिता मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा कि जिन-जिन जगहों से गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं, वहां पर जांच करने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। यदि दोषियों को सजा देने के लिए नियमों में संशोधन भी करना पड़े तो भी करेंगे ताकि गड़बड़ी को रोका जा सके।