HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए कौन से मोबाइल नेटवर्क की स्पीड है सबसे ज़्यादा?

18 Mar 2019
मोबाइल नेटवर्क कम्पनियों के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण यूजर्स को मिल रही पहले से बेहतरीन स्पीड!
 
MAR 18 (WTN) – देश में कई बार यह बहस चलती रहती है कि कौन से मोबाइल नेटवर्क की डाउनलोड स्पीड सबसे ज़्यादा है। वैसे मोबाइल नेटवर्क की स्पीड के मामले में सभी कम्पनियों के अपने-अपने दावे हैं, लेकिन भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानि कि ट्राई के मुताबिक रिलायंस जियो का 4जी नेटवर्क फरवरी के महीने में औसत 20.9 मेगाबिट प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ सबसे तेज़ 4जी नेटवर्क रहा।

 

जानकारी के मुताबिक, जनवरी की तुलना में भारती एयरटेल और वोडाफोन का प्रदर्शन क्रमश: 9.4 एमबीपीएस और 6.7 एमबीपीएस के साथ स्थिर रहा। वहीं फरवरी महीने की बात करें तो इस महीने में आइडिया के नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड सुधरकर 5.7 एमबीपीएस हो गई, जो कि जनवरी में 5.5 एमबीपीएस थी।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर दोनों के कारेाबार का विलय हो चुका है और यह कम्पनी वोडाफोन आइडिया के नाम से अब जानी जाती है, लेकिन ट्राई ने दोनों के नेटवर्क के प्रदर्शन के आंकड़े अलग-अलग प्रकाशित किए हैं। बात करें वोडाफोन की, तो औसत अपलोड स्पीड के मामले में वोडाफोन सबसे आगे रहा। जहां फरवरी में वोडाफोन की अपलोड स्पीड 6 एमबीपीएस रही तो जनवरी में यह 5.4 एमबीपीएस ही रही थी।

 

वहीं आइडिया और एयरटेल की बात करें तो इन दोनों की औसत 4जी अपलोड स्पीड मामूली घटकर क्रमश: 5.6 एमबीपीएस और 3.7 एमबीपीएस रही। लेकिन इधर जियो की औसत अपलोड स्पीड में मामूली सुधार हुआ और यह फरवरी के महीने में 4.5 एमबीपीएस रही। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनवरी के महीने में भी डाउनलोड स्पीड के मामले में जियो टॉप पर रही थी।



लेकिन यदि अपलोड स्पीड की बात करें तो इस मामले में जनवरी में आइडिया सबसे आगे रहा। ट्राई के जनवरी महीने के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड 18.8 मेगाबाईट प्रति सेकेंड थी। इससे पहले दिसम्बर के महीने में जियो नेटवर्क की औसत डाउनलोड स्पीड 18.7 एमबीपीएस थी। इसका साफ़ मतलब है कि जियो की औसत स्पीड दिसम्बर के मुकाबले आने वाले महीनों में बढ़ी है।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डाउनलोड और अपलोड स्पीड किस काम आती है। डाउनलोड स्पीड का इस्तेमाल यूजर्स किसी विडियो को देखने, इन्टरनेट ब्राउज़िंग और ई-मेल एक्सेस करने के लिए करता है, जबकि अपलोड स्पीड का इस्तेमाल यूजर्स तब करता है जब उसे कोई डेटा इन्टरनेट के जरिये शेयर करना होता है।