HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

सावधान! बंद हो रही है गूगल की यह सेवा

22 Mar 2019
बंद हो रही है गूगल प्लस सेवा, जल्द डाउनलोड करें सारा डेटा

MAR 22 (WTN) – यदि आप गूगल प्लस सेवा का इस्तेमाल करते हैं, तो यह ख़बर आपके लिए है। दरअसल, जल्द ही गूगल अपनी इस सेवा को बंद करने जा रहा है और इस बात की जानकारी गूगल मेल के माध्यम से अपने यूजर्स को दे रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल द्वारा भेजे गये ईमेल में बताया गया है कि इस सेवा को 2 अप्रैल, 2019 से बंद कर दिया जाएगा।

 

गूगल ने अपने मेल में लिखा है, “ये मेल आपको याद दिलाने के लिए भेजा गया है कि गूगल प्लस सेवा 2 अप्रैल, 2019 से बंद की जा रही है, और यूजर्स के गूगल प्लस अकाउंट को और उनके कंटेंट को डिलीट करना शुरू कर दिया जाएगा।”

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल प्लस सेवा बंद होने के बाद उसमें मौजूद फ़ोटो और वीडियो को भी डिलीट कर दिया जाएगा। वहीं हमारी आपको सलाह है कि यदि आपने कोई फ़ोटो या वीडियो आर्काइव किए हैं, तो इसे डाउनलोड कर लें। गूगल ने अपने यूजर्स से इन कंटेंट को 31 मार्च 2019 से पहले डाउनलोड करने को कहा है।

 

वहीं गूगल ने साफ़ किया है कि वो सिर्फ़ गूगल प्लस सेवा को बंद करने जा रहा है, इसके अतिरिक्त गूगल के अन्य प्रोडक्ट जैसे जीमेल, गूगल फ़ोटो, गूगल ड्राइव या यूट्यूब बिना किसी दिक्कत के चलते रहेंगे। इन सेवाओं के इस्तेमाल के लिए आप जिस गूगल अकाउंट का प्रयोग करते हैं, वह भी पहले की तरह ही मौजूद रहेगा।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल प्लस पर मौजूद फ़ोटो और वीडियो पहले ही गूगल फ़ोटो में सेव हैं। यदि आप चाहें तो गूगल प्लस के आर्काइव डेटा को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले Download your data पेज पर जाना होगा और इसके लिए आपको साइन इन करना होगा, जिसमें आपका गूगल प्लस डेटा पहले से ही सलेक्ट रहेगा। इसके बाद आपको नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा। नेक्स्ट पर क्लिक करने के बाद यूजर्स कोई सा भी फ़ाइल टाइप चुनें।

 

इस सब प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, अब आपको डेटा डिलीवरी के प्रकार का चयन करना होगा। इसके लिए आप क्रिएट आर्काइव पर क्लिक करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप गूगल प्लस पेज कंटेंट को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको गूगल प्लस पेज पर ही साइन इन करना होगा।