HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ‘खुलासा’, भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

23 Mar 2019
बड़ा सवाल: क्या भाजपा की परम्परागत भोपाल सीट पर जीत हासिल कर पाएंगे दिग्विजय सिंह?
 

MAR 23 (WTN) – यदि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की बात मानें, तो कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दिग्विजय सिंह के क़रीबी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुलासा करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का नाम सीईसी ने फायनल कर दिया है, और वे भोपाल संसदीय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के भोपाल से चुनाव लड़ने के पीछे कहा कि उन्होंने ही दिग्विजय सिंह को कठिन सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा था। कमलनाथ ने कहा कि उनकी दिग्विजय सिंह से चर्चा हुई, तो तीन कठिन सीटों में से किसी एक सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर बात हुई। जिन कठिन सीटों की बात हुई, उनमें इन्दौर, भोपाल और जबलपुर का नाम शामिल था। कमलनाथ के मुताबिक़, दिग्विजय सिंह से हुई चर्चा के बाद उन्होंने भोपाल से चुनाव लड़ने के सवाल पर हां कर दी, जिसके बाद सीईसी ने भोपाल से उनका नाम फायनल कर दिया है।

यदि दिग्विजय सिंह भोपाल सीट से चुनाव लड़ते हैं, तो इस सीट पर मुक़ाबला काफ़ी रोचक होने की उम्मीद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल संसदीय सीट भाजपा की परम्परागत सीट रही है। साल 1989 से भाजपा लगातार यहां से जीत हासिल कर रही है। साल 2003 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद, दिग्विजय सिंह ने दस साल तक चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी, जिसके बाद अब दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि कांग्रेस आलाकमान उन्हें जहां से चुनाव लड़ाना चाहे, टिकट दे सकता है और वे किसी विशेष सीट के लिए मैं मांग नहीं करेंगे।
 
अब देखना होगा कि यदि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ते हैं, तो फ़िर दिग्विजय सिंह को चुनौती देने के लिए भाजपा किसे मैदान में उतारती है। कहा जा रहा है कि मौजूदा भाजपा सांसद आलोक संजर का टिकट कटना तय है, ऐसे में दिग्विजय सिंह को चुनौती देने और भोपाल सीट पर जीत का रिकॉर्ड कायम रखने के लिए भाजपा किसी कद्दावर नेता को दिग्विजय सिंह के सामने मैदान में उतार सकती है, ताकि इस सीट पर जीत हासिल की जा सके।