HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अब टीवी सीरियल्स पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का आरोप!

09 Apr 2019
“भाबी जी घर हैं”, “कुण्डली भाग्य” और “तुझसे है राब्ता” टीवी सीरियल्स कांग्रेस के निशाने पर!

APR 09 (WTN) – विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार ज़ोरों पर है। केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने तरीकों से चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। समय-समय पर राजनीतिक दलों द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें निर्वाचन आयोग से की जा रही हैं। लेकिन अब आचार संहिता उल्लंघन का आरोप टीवी सीरियल्स पर भी लगने लगा है!
 
जीहां पढ़कर आपको आश्चर्य ज़रूर हुआ होगा, लेकिन यह सच है कि टीवी सीरियल्स पर भी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सिर्फ़ 44 सीटों पर जीत हासिल कर सकी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कुछ टीवी सीरियल्स केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रमोशन कर रहे हैं। अपने आरोपों के साथ सबूत पेश करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की है।

कांग्रेस का आरोप है कि एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियस “भाबी जी घर हैं” और जी टीवी पर दिखाए जाने वाले सीरियल “कुण्डली भाग्य” और “तुझसे है राब्ता” के एपिसोड में कलाकार केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रमोशन कर रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने उनसे कहा है कि वह सभी को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजेंगे। अब कांग्रेस को चुनाव आयोग की कार्रवाई का इंतज़ार है कि वो क्या कदम उठाती है?

टीवी सीरियल्स में केन्द्र सरकार की योजनाओं के प्रमोशन का आरोप लगाने वाली कांग्रेस का कहना है कि यह पूरा मामला सौद्धांतिक रूप से पेड न्यूज़ से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस के मुताबिक़, चुनाव के समय अगर किसी राजनीतिक दल को अपने प्रचार में कुछ छपवाना या दिखाना होता है तो इसके लिए बाकायदा चुनाव आयोग से अनुमोदन लेना पड़ता है। वहीं इस प्रचार पर होने वाले खर्च को चुनाव आयोग वेरिफाई करता है। कांग्रेस का आरोप है कि यदि भाजपा इन टीवी सीरियल्स के ज़रिये अपना प्रचार कर रही है, तो उसने इसके बारे में निर्वाचन आयोग से इस बारे में कई भी परमिशन नहीं ली है।

कांग्रेस का कहना है कि इन टीवी सीरियल्स में केन्द्र की भाजपा सरकार की मुद्रा योजना और स्वच्छ भारत अभियान का प्रचार सीरियल्स के किरदारों द्वारा किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि इन योजनाओं और अभियानों की उपब्लिधियों का पूरा श्रेय मौजूदा केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया जा रहा है।

कांग्रेस को आपत्ति है कि “भाबीजी घर पर हैं” टीवी सीरियल के एक एपिसोड में सीरियल के किरदार मनमोहन तिवारी साथी किरदारों टिल्लू, टिका और मलखान को गंदगी फैलाने पर डांटते हैं। मनमोहन तिवारी कहते हैं, “तुम लोगों ने पूरे कानपुर शहर को गंदा कर दिया है। स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ जागरुकता न होने के वजह से ठप पड़ गया था। आज एक कर्मठ नेता के कारण ये अभियान फिर से एक्टिव हो गया है।”

वहीं टीवी सीरियल “तुझसे है राब्ता” के एक एपिसोड में सीरियल के किरदार केन्द्र सरकार की मुद्रा योजना के बारे में बात कर रहे हैं। शो की किरदार कल्याणी देशमुख साथी किरदार आलिया देशमुख से कह रही हैं, “मुद्रा योजना के तहत आपके छोटे बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए आपको दस लाख रुपए तक का लोन मिलेगा। देशभर में 15 लाख से भी ज़्यादा लोगों को यह लोन मिला है।”

कांग्रेस को आपत्ति है कि इन टीवी सीरियल्स के जरिये केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जा रहा है। लेकिन हो सकता है कि कांग्रेस की यह आपत्ति आधारहीन हो। क्योंकि सीरियल्स में जो भी दिखाया जाता है वो हमारे समाज का हिस्सा होता है। समाज में स्वच्छ भारत अभियान और मुद्रा योजना की चर्चा होती रहती है, यदि वही चर्चा को टीवी सीरियल्स में दिखाया जा रहा है तो इसमें कांग्रेस की आपत्ति पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।

वहीं हो सकता है कि कांग्रेस के आरोप सही हों कि भाजपा टीवी सीरियल्स के जरिये अपना प्रचार कर रही है। अब देखना होगा कि निर्वाचन आयोग के सवालों का क्या कुछ जवाब इन टीवी सीरियल्स के निर्माता और निर्देशकों द्वारा दिया जाता। इन जवाबों के बाद देखा जाएगा कि निर्वाचन आयोग क्या कुछ फ़ैसला लेता है। यदि निर्वाचन आयोग को लगता है कि यह पूरा मामला चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है और मामला पेड न्यूज़ का है, तो फ़िर आयोग द्वारा भाजपा और दोषी पाये गये टीवी सीरियल्स के निर्माता-निर्देशक के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जा सकती है।