HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

सामाजिक महत्व के कार्यों का भी आंतरिक मूल्यांकन करें विश्वविद्यालय : राज्यपाल

27 Apr 2019

भोपाल अप्रैल 26 : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आयोजित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की हाई ग्रेडिंग प्राप्त करने के लिये रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। राज्यपाल ने निर्देश दिये कि नैक के मापदण्ड के अनुसार कार्य सुनिश्चित करें। सामाजिक महत्व के कार्यों का भी आंतरिक मूल्यांकन किया जाये।

राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास करें। शैक्षणिक गुणवत्ता को समय की माँग के अनुरूप बनायें। पाठ्यक्रमों में रोजगार-मूलक कम्प्यूटर कोर्स शामिल करें। विद्यार्थियों को तनाव से मुक्त करने के लिये स्ट्रेस मैनेजमेंट कोर्स को प्रभावी बनाने की दिशा में पहल की जाये।

बैठक में दोनों विश्वविद्यालयों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से तैयारियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा सलीना सिंह, राज्यपाल के सचिव डी.डी. अग्रवाल, आयुक्त उच्च शिक्षा राघवेन्द्र सिंह, दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपति और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के डॉ. आलोक राय उपस्थित थे।- Window To News