HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

तो इस उपाय से बचें क्रेडिट कार्ड पर लगने वाली पेनाल्टी से!

10 May 2019
समय पर करें क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान, बढ़ाएं सिबिल स्कोर

MAY 10 (WTN) – आधुनिक भारत में क्रेडिट कार्ड का प्रचलन काफ़ी बढ़ गया है। ख़ासकर नौकरी पेशा लोगों में क्रेडिट कार्ड के प्रति काफ़ी दिलचस्पी देखी जा रही है। बढ़ते ख़र्च लेकिन सीमित आमदनी के चलते नौकरी पेशा लोगों में क्रेडिट कार्ड का चलन दिनों-दिनों बढ़ रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड से ख़रीदी करते समय कैश की ज़रूरत नहीं होती है। लेकिन इसी कारण से क्रेडिट कार्ड से कई बार लोग ज़्यादा ख़रीदी कर लेते हैं, जिसका नुकसान बाद में उन्हें उठाना पड़ता है।  

 

डेबिट कार्ड से ख़रीदी करते समय आपको पता रहता है कि आपके पास कितने रूपये हैं और आप कितने रूपये ख़र्च कर सकते हैं। लेकिन क्रेडिट कार्ड के जरिये ख़रीदी करते समय ऐसा नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपने सावधानी नहीं बरती तो क्रेडिट कार्ड का उपयोग आपके लिए काफ़ी महंगा साबित हो सकता है। क्रेडिट कार्ड के ग़लत इस्तेमाल से आपको पेनाल्टी और ब्याज़ दोनों का भुगतान करना पड़ सकता है।

 

कई लोग बिना सोचे समझे ही क्रेडिट कार्ड से ख़रीदी करने लगते हैं। ऐसे में जब आख़िरी में क्रेडिट कार्ड का बिल आता है तो ये लोग परेशान हो जाते हैं। देखा गया है कि ज़्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड के पेमेंट को आगे के लिए टालते रहते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको पेनाल्टी और ब्याज़ दोनों चुकाने पड़ते हैं।

 

सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको बिलिंग डेट के बारे में सबसे पहले पता होना चाहिए। क्रेडिट कार्ड में बिलिंग डेट से मतलब उस डेट से है जिस दिन आपका बिल जेनरेट होता है। यानी कि अगर आपकी बिलिंग डेट 10 मई है, तो 10 अप्रैल से लेकर 10 मई के बीच आपने जितनी भी ख़रीददारी की है उसका बिल 10 मई को जनरेटर होगा और वहीं आपकी बिलिंग डेट है।

 

अलग-अलग कम्पनी के क्रेडिट कार्ड के नियमों के मुताबिक़, बिलिंग डेट के 10 से 15 दिनों के अन्दर आपको पेमेंट करना होता है। यदि आपने अपना पूरा पेमेंट तय समय पर कर दिया तो आपको किसी भी तरह की पेनाल्टी और ब्याज़ नहीं देना पड़ेगा। लेकिन अगर आपके कार्ड का बिल जेनरेट हो गया है और पेमेंट को आपने अगले महीने के लिए टाल दिया है, तो यह आपके लिए नुकसानदायक है। बिल पेमेंट की डेट निकल जाने के बाद आपको क्रेडिट कार्ड पर ब्याज़ और पेनाल्टी दोनों भरना होगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके सिबिल स्कोर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

 

इस तरह की परेशानी से बचने के लिए हमारी आपको सलाह है कि आपको ऐसे में मिनिमम ड्यू पेमेंट कर देना चाहिए। जब आप क्रेडिट कार्ड के बिल को गौर से देखेंगे तो आप पाएंगे कि उसमें टोटल आउटस्टैंडिंग अमाउंट के साथ-साथ मिनिमम पेमेंट भी लिखा होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने क्रेडिट कार्ड के बिल का मिनिमम पेमेंट कर दिया है तो आपको केवल ब्याज़ चुकाना होगा और आप पेनाल्टी से बच जाएंगे। ऐसा करने से आपके सिबिल स्कोर पर भी नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

 

दरअसल, सभी क्रेडिट कार्ड की एक लिमिट होती है। जैसे-जैसे आप कार्ड का इस्तेमाल करते जाते हैं और समय पर पेमेंट करते जाते हैं तो आपका सिबिल स्कोर मज़बूत होता जाता है। सिबिल स्कोर मज़बूत होने पर आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा दी जाती है। इसलिए हमारी आपको सलाह है कि सबसे पहले तो क्रेडिट कार्ड के बिल का समय पर पेमेंट करें। वहीं यदि पूरे अमाउंट का पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम मिनिमम पेमेंट का बिल ज़रूर भर दें। क्योंकि ऐसा करने पर आप पेनाल्टी से बच जाएंगे और आपकी सिबिल स्कोर भी ख़राब नहीं होगा।