HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अब सिम की तरह पोर्ट करिये अपना सेट टॉप बॉक्स!

11 May 2019
सेट टॉप बॉक्स पोर्टेबिलिटी की सुविधा साल के आख़िरी तक हो सकती है शुरू
 
MAY 11 (WTN) – मोबाइल फ़ोन में सिम पोर्ट करना तो आपने जानते ही हैं। लेकिन आपसे हम कहे कि आप सिम पोर्ट करने की तरह टीवी के सेट टॉप बॉक्स को भी पोर्ट कर सकते हैं, तो पढ़कर आपको आश्चर्य हुआ होगा। लेकिन निकट भविष्य में ऐसा होने जा रहा है। क्या है यह पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।
 
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानि कि ट्राई के मुताबिक़, वह टीवी सेट टॉप बॉक्स की पोर्टेबिलिटी को सम्भव करने के लिए सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है। ट्राई ने इस बारे में उम्मीद जतायी है कि डीटीएच उद्योग के साथ मिलकर साल के आख़िरी तक सेट टॉप बॉक्स की पोर्टेबिलिटी का रास्ता निकाल लेगा।
 
जानकारों के मुताबिक़ ट्राई का यह क़दम काफ़ी महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेट टॉप बॉक्स के ग्राहक किसी डीटीएच सेवा प्रदाता की सेवा लेने के बाद उसी कम्पनी के बंध जाते हैं, क्योंकि हर कम्पनी का सेट टॉप बॉक्स अलग होता है। ऐसे में कई बार कम्पनी की मनमानी का शिकार ग्राहक को होना पड़ता है।
 
यदि कोई ग्राहक किसी डीटीएच सेवा प्रदाता कम्पनी से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में यदि ग्राहक अपने सेवा प्रदाता को बदलना चाहता है, तो उसे नई कम्पनी का सेट टॉप बॉक्स फ़िर से ख़रीदना पड़ता है। वहीं नया सेट टॉप बॉक्स ख़रीदने पर पुराना सेट टॉप बॉक्स किसी काम का नहीं रहता है और वो इलेक्टॉनिक्स कचरा बनकर रह जाता है।
 
ट्राई के अनुसार डीटीएच बाज़ार को और अधिक खुला और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए सेट टॉप बॉक्स पोर्टेबिलिटी के बारे में तेज़ी से काम जारी है। ट्राई के मुताबिक़ सेट टॉप बॉक्स की पोर्टेबिलिटी होने से ग्राहकों को और अधिक विकल्प उपलब्ध रहेंगे, जिससे कम्पनियों की प्रतिस्पर्धा का फ़ायदा उन्हें मिलेगा।
 
यदि ऐसा होता है तो इससे टीवी ग्राहकों को काफ़ी फ़ायदा मिलेगा। देखा गया है कि कई बार डीटीएच सेवा प्रदाता की सेवाओं से ग्राहक संतुष्ट नहीं होता है, जिसके बाद ग्राहक सेट टॉप बॉक्स महंगा होने के कारण उसे बदल नहीं पाता है। ऐसी स्थिति में सेट टॉप बॉक्स पोर्टेबिलिटी का विकल्प होने से ग्राहकों को संतुष्ट ना होने पर डीटीएच सेवा प्रदाता को बदलने का विकल्प मिलेगा।
 
पोर्टेबिलिटी की इस सुविधा में ग्राहक का सेट टॉप बॉक्स तो वो ही रहेगा, लेकिन डीटीएच सेवा प्रदाता को बदलने के लिए सेट टॉप बॉक्स के कार्ड को बदलना ही काफ़ी रहेगा। इस सुविधा के बाद ग्राहक जब चाहें तब अपने डीटीएच सेवा प्रदाता को बदल सकते हैं। काफ़ी समय से इस सुविधा की मांग उपभोक्ताओं के तरफ़ से की जा रही थी। कहा जा रहा है कि साल के आख़िरी तक ग्राहकों को यह सुविधा मिल जाएगी। पोर्टेबिलिटी की सुविधा ग्राहकों को मिलने के बाद डीटीएच सेवा प्रदाता कम्पनियों की मनमानी पर भी लगाम लगेगी, जिससे ग्राहकों को प्रतिस्पर्धा के कारण सस्ती और सुलभ डीटीएच सेवा मिल सकेगी।