HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मानव संग्रहालय द्वारा ‘फ्रेंडस ऑफ आई.जी.आर.एम.एस’ योजना का विस्तार

22 May 2019

भोपाल 21 मई 2019(WTN) इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा उसके विविध क्रियाकलापों में लोगों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने और उसे मात्र एक भ्रमण या पर्यटन स्थल के अतिरिक्त समुदायिक सहभागिता से विकसित संस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने के उददेश्य से संग्रहालय द्वारा अपनी फ्रेंडस ऑफ आई.जी.आर.एम.एस. (संग्रहालय मित्र) को विस्तार देते हुए आजीवन सदस्यता योजना की शुरूवात की गई। जिसके अंतर्गत सदस्यता प्राप्त दर्शक संग्रहालय भ्रमण जैसी विविध निःशुल्क एवं रियायती सुविधाओं का आजीवन लाभ उठाते हुए संग्रहालयीन गतिविधियों में प्रतिभागी हो सकेगें।

उल्लेखनीय है कि मानव संग्रहालय द्वारा गत वर्ष फ्रेंडस ऑफ आई.जी.आर.एम.एस. योजना के अंतर्गत दर्शकों को वार्षिक सदस्यता ऑफर की गई थी जिसकी लोकप्रियता और सदस्यों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से प्रेरित होकर संग्रहालय द्वारा इस योजना को अजीवन सदस्यता योजना प्रारंभ की गई है। जिसमें मात्र रू. 10,000/- प्रति व्यक्ति सदस्यता शुल्क रखा गया है।

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2019 के अवसर पर प्रो (डॉ.) वी. विजयकुमार कुलपति नेशलन लॉ यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा उद्घाटित आजीवन सदस्यता योजना के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए संग्रहालय के सहायक कीपर एवं योजना प्रभारी डॉ. सूर्य कुमार पांडे ने बताया कि फ्रेंडस ऑफ आई.जी.आर.एम.एस. बनने पर एक सदस्यता कार्ड जारी किया जायेगा जिसके आधार पर सदस्य संग्रहालय द्वारा आयोजित सभी प्रदर्शनीयों और कार्यक्रमों में निःशुल्क प्रवेश संग्रहालय लाईब्रेरी सुबह और शाम के समय संग्रहालय परिसर में भ्रमण के लिए निःशुल्क प्रवेश के पात्र होगें एवं उन्हें सभी कार्यक्रमों के आंमत्रण न्यूज लेटर और कार्यक्रमों की जानकारी ई-मेल एवं मैसेज के माध्यम से दी जायेगी। इसके साथ ही साथ संग्रहालय दुकान एवं केंटीन से खरीदारी, प्रकाशन सभागार की बुकिंग, संस्कृतिक कार्यक्रम फॉटोग्राफी और वीडियोंग्राफी पर लगने वाले शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। संग्रहालय के कार्यक्रमों में बैठक व्यवस्था में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा संग्रहालय के करो और सीखों शैक्षणिक कार्यक्रमों में पंजीयन शुल्क में भी 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते है।- Window To News