HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

​पीपुल्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड आर सी भारत के दस सर्वश्रेष्ठ नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज में शामिल

31 May 2019
द नॉलेज रिव्यू मैगज़ीन ने पीपुल्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड आर सी को  किया 10 सर्वश्रेष्ठ कॉलेज में शामिल
 
MAY 31 (WTN) -  पीपुल्स विश्वविद्यालय की सम्बद्ध इकाई पीपुल्स कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड आरसी को द नॉलेज रिव्यू मैगज़ीन द्वारा वर्ष 2019 में भारत के सर्वश्रेष्ठ दस नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज की टॉप टेन सूची में शामिल किया गया है।  नर्सिंग कॉलेज के इतिहास में  यह  एक बड़ी उपलब्धि है।
 
पीपुल्स नर्सिंग कॉलेज वर्ष 2006 से शिक्षा गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के सरहानीय भविष्य निर्माण के कार्यों के लिए जाना जाता है। यहां से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी देश विदेश के कई प्रतिष्ठित अस्पतालों और प्रतिष्ठानों में कार्यरत हैं। 
 
पीपुल्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड आरसी की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ करेश प्रसदा ने इस गौरव का श्रेय चेयरमैन पीपुल्स ग्रुप एवं चांसलर पीपुल्स यूनिवर्सिटी सुरेश एन विजयवर्गीय, ट्रस्टी एवं डायरेक्टर पीपुल्स ग्रुप मेघा विजयवर्गीय एवं वाईस चांसलर पीपुल्स यूनिवर्सिटी डॉ राजेश कपूर  के मार्गदर्शन को दिया। साथ ही उन्होंने समस्त नर्सिंग कॉलेज फैकल्टी मेम्बर्स, स्टाफ एवं विद्यार्थियों के योगदान की भी प्रशंसा की जिनकी लगन एवं अथक प्रयास से यह मुकाम हासिल करना सम्भव हुआ।
 
डॉ राजेश कपूर ने प्रोफेसर डॉ करेश प्रसाद को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया तथा इस उपलब्धि और सराहनीय कार्य के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर उपस्थित डॉ हरीश राव (प्रो-वाईस चांसलर पीपुल्स यूनिवर्सिटी), प्रो रेखा गुप्ता (वाईस प्रिंसिपल, नर्सिंग कॉलेज) प्रो सुनीता चौबे (स्त्री रोग विभाग) एवं नीलेश मिश्रा (प्रशासनिक अधिकारी, नर्सिंग) ने भी बधाई एवं शुभकामनायें दीं।