HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मानव संग्राहलय में प्रतिभागियों ने सीखे मिट्टी से कलाकृतियां बनाने के गुर

31 May 2019

भोपाल, May 3 ,2019 (WTN):  इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा करो और सीखों शैक्षणिक कार्यक्रम श्रंखला के अंतर्गत मिट्टी शिल्प पर मिट्टी से आकार गढ़ने की विविध प्रक्रियाऐं और उनकी बारीकियों को अनुभवीत ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। मानवीय कल्पना और रचनात्मकता के एकाकार होते और विविध कलाकृतियों के गढ़ने की प्रक्रिया को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में वर्तमान में चल रही आठ दिवसीय क्ले मॉडलिंग कार्यशाला में न केवल अनुभव किया बल्कि प्रत्यक्ष देखा भी जा सकता हैं।



संग्रहालय के आवृत्ति भवन की दीर्घा में 60 से अधिक हर आयु और वर्ग के प्रतिभागियों की रचनात्मक अभिरूचि का केन्द्र बनी इस कार्यशाला के पांचवे दिन प्रतिभागियों ने कलाकार दुलालचन्द मन्ना से मिट्टी शिल्प या प्रतिरूपण कला के विविध पक्षों को व्याव्हारिक तरिके से सीखा।



कार्यशाला में प्रतिभागियों द्वारा लाल और पीली मिट्टी के समान अनुपातिक मिश्रण का प्रयोग किया जा रहा हैं। जिसका कारण है कि पीली मिट्टी पत्थर के प्राकृतिक चूर्ण युक्त होती हैं। जिसमें चिकटापन और ताप ग्रहण करने की क्षमता ज्यादा होती हैं। कार्यशाला में प्रशिक्षण दे रहे दुलालचन्द मन्ना ने प्रतिभागियों को सर्वप्रथम प्लेट (समतल आधार) पर गणेश का मुखौटा बनाने से प्रक्रिया की शुरूवात की जिसके पीछे कारण आकार में रचनात्मक आकर्षण और बनाने वाले को ध्यान केन्द्रित करना होता हैं।



इसके साथ ही प्रतिभागियों को आकृति गढ़ना सिखाया, अगले चरण में हॉलो तकनीक से बिना चाक की सहायता के मुखा आकृति और पशु आकृतियों को बनाना भी सिखाया जायेगा। -Window To News