HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मानव संग्रहालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम

01 Jun 2019

भोपाल 1 जून 2019:  इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंर्तंगत वायु में प्रदुषण को खत्म करने हेतु अधिक से अधिक लोगों के मध्य जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 05 जून 2019 को ग्रीन प्लेनेट बाइसिकल राइडर्स एसोसिएशन के सहयोग से दीनदयाल पार्क पत्रकार कालोनी से सायकल रैली आयोजन किया गया है। यह रैली प्रातः 7.00 बजे यहां से प्रारंभ होकर  प्रातः 8.30 बजे वीथिसंकुल (मानव संग्रहालय) पहुंचेगी। तत्पश्चात जनजातीय आवास के मुक्ताकाश प्रदर्शनी के समाने सड़क के दोनों ओर वृक्षारोपण किया जाएगा।

दिनांक 05 से 14 जून 2019 देश के 12 राज्यों - केरल, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, गुजराज, आंघ्रप्रदेश, गोवा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ एवं कर्नाटका के लोक एवं जनजातीय चित्रकलाओं पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन आवृत्ति भवन में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। इसमें पारंपरिक एवं लोक कलाकार भाग ले रहें है। इस कार्यशाला केरल एवं तमिलनाडु के ‘पुनीत वन उत्सव’में संबंधित समुदायों के लोगो द्वारा अनुष्ठानिक क्रियाओं का आयोजन कर प्रदर्शन किया जायेगा।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, आम लोगो को प्राकृति के साथ जोेड़ने के लिए किए जा रहें सार्थक प्रयासों में वायु में प्रदुषण समाप्ति कैसे किया जाए से संबंधित विषय ‘‘पर्यावरण एवं वायु प्रदुषण‘‘ पर पारिस्थितिक विज्ञान केंद्र्, भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलौर के प्रो. टी. बी. रामचंद्रन सायं 4 बजे से शैलकला सभागार में लोक रूचि व्याख्यान देगें।

जून माह के प्रादर्श के रूप में लेह-लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के  ‘‘पेरखःलद्दाखी महिलाओं का शिरोभूषण‘‘ को दर्शकों के अवलोकानार्थ मुख्य अतिथी द्वारा उद्घाटित किया जाएगा। इस प्रादर्श का संयोजन राजेश गौतम (संग्रहालय एशोसिएट) द्वारा किया गया है।- Window To News