HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

पीपुल्स विश्वविद्यालय में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

21 Jun 2019
योग दिवस पर पीपुल्स विश्वविद्यालय ने दिया “करिये योग, रहिये निरोग” का सन्देश

JUNE 21 (WTN) – करिये योग, रहिये निरोग; जी हां इसी सन्देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित पीपुल्स विश्वविद्यालय में योग दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। इस अवसर पर पीपुल्स विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ नीरजा मलिक, विश्वविद्यालय के डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) प्रो.अखिलेश मित्तल और विश्वविद्यालय की योगा टीचर श्रीमति सुषमा चांदेकर उपस्थित थीं। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीपुल्स विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजेश कपूर ने अपने सन्देश में कहा कि नियमित योग करने से हम कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। कुलपति डॉ कपूर ने योग दिवस पर प्रतिभागियों द्वारा योग पर दी गई शानदार प्रस्तुति की सराहना की।



अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौक़े पर पीपुल्स विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ नीरजा मलिक ने सभी को योग के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि निरोग रहने के लिए सभी को नियमित रूप से योग करना चाहिए। डॉ मलिक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों के कारण ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। डॉ मलिक ने कहा कि यह हम सभी भारतीयों के लिए यह गर्व का विषय है कि पूरी दुनिया भारतीय योग पद्धित को अपना रही है।



वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए योगा टीचर सुषमा चांदेकर ने योग के विषय में विस्तार से जानकारी दी। चांदेकर ने बताया कि योग एक जीवन पद्धति है जो मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाती है और उसके व्यक्तित्व को निखारती है। योग करने से मनुष्य की ऊर्जा सकारात्मक तरीक़े से उपयोग में लाई जा सकती है। योगा टीचर चांदेकर ने बतलाया कि योग मनुष्य को प्रतिकूल वातावरण में भी अनुकूल बनाना सिखाता है। वहीं चांदेकर ने समझाइश देते हुए कहा कि पूरी कोशिश करें कि योग का अभ्यास हमेशा योग गुरू के मार्गदर्शन में ही करें।


वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीपुल्स विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ ने योगा टीचर सुषमा चांदेकर के कुशल निर्देशन में योग के कुछ आसानों का प्रदर्शन किया और उनकी विशेषताएं बताईं। इस दौरान वैष्णवी शर्मा, प्रक्षाल, विकास, तारिख, निवेदिता, रश्मि, अन्जली, ब्लेशी, लेक्चरर प्रियंका जोशी और डॉ संगीता जैन ने विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया।

 

इस अवसर पर योग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पीपुल्स विश्वविद्यालय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान अन्जली उन्नीकृष्णन को प्राप्त हुआ। वहीं दूसरा स्थान लेक्चरर प्रियंका जोशी और तीसरा स्थान ब्लेशी को मिला।



वहीं पीपुल्स विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ संगीता जैन ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि योग करने से उन्हें काफ़ी लाभ मिला है। डॉ जैन ने बताया कि उनके शरीर की जो भी व्याधियां थीं वे योग के चलते धीरे-धीरे दूर हो गईं।



कार्यक्रम के अन्त में पीपुल्स विश्वविद्यालय के डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) प्रो.अखिलेश मित्तल ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस कार्यक्रम का संचालन पीपुल्स कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की छात्रा जेस्मिन रिनी जोन ने किया।

 

वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौक़े पर पीपुल्स विश्वविद्यालय के बालक एवं बालिका वर्ग के एनसीसी कैडेट्स ने विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन आर.पी.चौधरी और कैप्टन सुम्मी चौधरी के साथ भोपाल स्थित लाल परेड मैदान पर योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया, और शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।