HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

न्यूयार्क में 'आईसेक्ट' सोशल बिजनेस इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित

02 Jul 2019

भोपाल, जुलाई 1 ,2019ः आईसेक्ट को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल पर केंद्रित ईओ (एंटरप्रेन्योरर्स आर्गेनाइजेशन) के शिखर सम्मेलन में ईओ और संयुक्त राष्ट्र द्वारा सोशल बिजनेस इम्पैक्ट अवॉर्ड (सामाजिक व्यापार प्रभाव पुरस्कार) से सम्मानित किया गया। आईसेक्ट को ये पुरस्कार गुणवत्ता शिक्षा, लिंग समानता, बेहतर नौकरियां बढ़ाने, आर्थिक विकास और असमानताओं को कम करने के 35 वर्षों के प्रयासों क लिए प्रदान किया गया है। आईसेक्ट की तरफ से इस शिखर सम्मेलन में शिरकत करने गई आईसेक्ट की निदेशक सुश्री पल्लवी राव चतुर्वेदी ने ये सम्मान प्राप्त किया। 

इस शिखर सम्मेलन में आईसेक्ट की निदेशक पल्लवी राव चतुर्वेदी ने पैनल डिस्कशन में वक्ता के रूप में क्वालिटी एज्युकेशन, डीसेंट जॉब और जीडीपी ग्रोथ पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत में इनफारमल सेक्टर में बहुत जॉब है पर उसे फारमल एम्प्लायमेंट में नहीं गिना जाता है। इनफारमल सेक्टर के जॉब को भी एम्प्लायमेंट की तरह ट्रीट किया जाना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि जब तक हम क्वालिटी एज्युकेशन को रोजगार में नहीं बदलेंगे तब तक जीडीपी में ग्रोथ नहीं होगी।  



इस सम्मान के प्राप्त होने पर आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि  “ये अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करते हुए आईसेक्ट अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। ये सम्मान वैश्विक मंच पर आईसेक्ट द्वारा लगभग तीन दशकों से किए जा रहे कार्यों की सराहना है। इतने बड़े मंच पर सम्मान प्राप्त होने के बाद हमारी जिम्मेदारी ओर बढ़ जाती है कि हम इन क्षेत्रों में और भी बेहतर कार्य करते हुए अपने लक्ष्यों को हासिल करें।” 

गौरतलब है कि आईसेक्ट पिछले तीन दशकों से शिक्षा, प्रशिक्षण और आईसीटी बेस्ड सेवाओं के क्षेत्र में देश के अर्धशहरी और ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। आईसेक्ट को कार्यों के लिए पूर्व में भी अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर सराहा जा चुका है। - Window To News