HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

युवा सशक्‍तिकरण में सहायक है, कौशल विकास कार्यशाला - इंदु राजे

02 Jul 2019

भोपाल जुलाई 2: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय मे जनजातीय लोक परम्पराओं के साथ विधार्थियों, स्कूली बच्चों तथा आमजनों को जोड़ कर संवर्धन कार्य मे संग्रहालय द्वारा इस वर्ष से एक ‘‘विशेष कौशल विकास कार्यशाला” श्रुंखला की शुरुआत  की गयी है। इसके तहत आमजन को भारतीय संस्कृति के विभिन्न पक्षों से रूबरू कराने एवं उन्हें कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से संग्रहालय में दिनांक 20 जून, 2019 से विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला के तहत आयोजित मधुबनी चित्रकला कार्यशाला का आज समापन हो गया। इस कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों द्वारा बनाये गये 40 चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि इंदु राजे, निदेशक, ख्वाइश (गैर-सरकारी संगठन) एवं  दिलीप सिंह, संयुक्त निदशेक द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं संयुक्त निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये।



इस कार्यशाला मे बिहार राज्य के मधुबनी जिले से आई पारंपरिक मधुबनी चित्रकारों, शीतल देवी झा और अल्का देवी झा द्वारा प्रतिभागियों को मधुबनी चित्रकला की विशेषता, उसकी बारीकियाँ व महत्व को बताते हुए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला मे 9 वर्ष से 72 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागी सम्मलित हुए। साथ ही प्रतिभागियों को कला अनुभाग के सदस्य, प्रवीण नारद, मुख्य कलाकार,  ललित बागुल, वरिष्ठ कलाकार एवं  रत्नाकर ढ़ोक, पेंटर द्वारा मधुबनी चित्रकला से संबंधित विभिन्न तकनीकी बारिकीयों के बारे मे मार्गदर्शन किया गया।  



मैसूरू चित्रकला पर प्रशिक्षण 04 जुलाई से

विशेष कौशल विकास कार्यशाला श्रृंखला के दुसरे चरण में, दिनांक 04 से 14 जुलाई 2019 के मध्य पारम्परिक कलाकारों द्वारा मैसूरू चित्रकला पर प्रशिक्षण संग्रहालय के आवृत्ति भवन सभागार में दिया जायेगा। इस कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी हेतु दूरभाष क्र. 0755-2526517, 9424749828 में संपर्क कर सकते है।

-Window To News