HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

कुछ ‘ज़रूरी’ उपाय अपनाकर सुरक्षित रखिए अपना फेसबुक अकाउंट!

06 Jul 2019
जानिए कैसे सुरक्षित रखें अपने फेसबुक अकाउंट को?

JULY 06 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्टफोन है तो आप फेसबुक से तो जुड़े ही होंगे। फेसबुक इन दिनों दुनिया में सबसे ज़्यादा पापुलर सोशल मीडिया साइट है। भारत में ही फेसबुक के करोड़ों यूज़र्स हैं। फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साइट के जरिये आप अपने परिजनों और परिचितों से डिजीटल तरीक़े से सम्पर्क में रहते हैं। लेकिन देखा गया है कि समय-समय पर फेसबुक में डेटा लीक और हैकिंग का ख़तरा बना रहता है, और इस बात को फेसबुक ने भी स्वीकार किया है।
 
यह सही है कि फेसबुक पर डेटा लीक और हैकिंग का ख़तरा बना रहता है, जिससे आपकी निजी जानकारी सार्वजनिक होने का डर है। लेकिन यदि यूज़र्स सावधानी बरतें तो उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना शायद ना करना पड़े। आज हम आपको कुछ उपाय बताते हैं, जिसे अपनाकर आप अपने फेसबुक अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं ताकि आपका डेटा सुरक्षित रहे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक पर एक नया प्रिवेस शॉर्टकट आया है, जो यूज़र्स को यह बताता है कि यूज़र्स किस तरह से अपने डेटा को कन्ट्रोल कर सकते हैं। इस शॉर्टकट में यूज़र्स को एक मेन्यू मिलता है, इस मेन्यू में टैप करने से यूज़र्स डेटा को कन्ट्रोल कर सकते हैं। इसमें एडवांस कंन्ट्रोल ऑप्शन से यूज़र्स यह खुद तय कर सकते हैं कि फेसबुक किस तरह से और कहां पर उनके डेटा का इस्तेमाल कर सकता है। इसकी मदद से यूज़र्स फेसबुक पर अपनी लोकेशन डेटा को भी मैनेज कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूज़र्स फेसबुक पर अपलोड होने वाले कॉन्टैक्ट्स, ऐड प्रेफरेंस और फेस रेकॉग्निशन जैसे फ़ीचर्स को भी खुद मैनेज कर सकते हैं।

आपने देखा होगा कि कई बार किसी ऐप पर लॉगइन करते समय यूज़र्स की फेसबुक अकाउंट का डेटा मांगा जाता है। लेकिन अब यूज़र्स फेसबुक पर दूसरे ऐप के द्वारा फेसबुक अकाउंट की डेटा रिक्वेस्ट को कम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक कोई भी दूसरा ऐप यूज़र्स का नाम, उसका प्रोफ़ाइल फ़ोटो और उसके ईमेल एड्रेस को एक्सेस कर सकता है। लेकिन इसके अलावा किसी अन्य जानकारी के लिए अब इन ऐप्स को पहले फेसबुक अकाउंट होल्डर से बाक़ायदा इज़ाजत लेना होगी।

फेसबुक में आप अपनी न्यूज़ फीड को पर्सनलाइज़ भी कर सकते हैं। यूज़र्स को इस अपडेट की मदद से पता चलता है कि फेसबुक पर सिर्फ़ एक ही तरह के पोस्ट क्यों दिखते हैं। इससे बचने के लिए फेसबुक अपने यूज़र्स को एक शॉर्टकट देता है, इस शॉर्टकट की मदद से यूज़र्स अपने न्यू़ज़ फीड डेटा को अपनी पसंद की पोस्ट के लिए पर्सनलाइज़ कर सकते हैं।
 
फेसबुक में यूज़र्स को टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन की भी सुविधा मिलती है। इस सुविधा में यूज़र को यह फ़ायदा है कि यदि कोई और दूसरा व्यक्ति यूज़र के अकाउंट पर लॉगइन करने की कोशिश करता है, तो यूज़र को उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक कोड आएगा, इस कोड की मदद से ही लॉगइन सम्भव हो पाएगा। यानी कि यदि कोई भी दूसरा व्यक्ति, यूज़र की जानकारी के बिना लॉगइन करने की कोशिश करता है, तो इसकी जानकारी यूज़र को तुरन्त ही मिल जाएगी।