HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

आसान तरीक़े से करें पता कि पैकेट बंद फूड असली है या नकली?

08 Jul 2019
‘Smart Consumer’ ऐप से पता कीजिए पैकेट बंद फूड प्रोडक्ट की सारी जानकारी!
 
JUNE 08 (WTN) – आजकल के आधुनिक जमाने में पैकेट बंद खाने का चलन बढ़ गया है। व्यस्त दिनचर्या के कारण आजकल पैकेट बंद खाने की बिक्री दिनों दिन बढ़ रही है। लेकिन यदि हम आपसे कहें कि जो पैकेट बंद खाना आप खा रहे हैं वो असली, शुद्ध और प्रामाणिक है कि नहीं? तो यह पढ़कर आप ज़रूर चौक गये होंगे। दरअसल, मार्केट से कोई भी फूड प्रोडक्ट ख़रीदते वक़्त ग्राहक पैकेट की पैकिंग के नीचे लिखी क़ीमत, उसके ख़राब होने की डेट और उस पर लिखी गई जानकारी पर विश्वास कर लेते हैं कि जो उस पैकेट में दर्ज है वो सही है, और इसी आधार पर वो उसका उपयोग कर लेते हैं।
 
लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधुनिकता के इस ज़माने में बाज़ार में पैकेट बंद नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री जमकर हो रही है। पैकेट बंद नकली प्रोडक्टस देखने में बिल्कुल असली प्रोडक्ट की तरह दिखते हैं, और ऐसे में असली और नकली की पहचान करना काफ़ी मुश्किल है। पैकेट बंद नकली फूड प्रोडक्टस के कारण कई बार लोग इससे बीमार भी हो चुके हैं। नकली फूड प्रोडक्टस से परेशान आम जनता की सहूलियत के लिए ‘Smart Consumer’ नाम का एक ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप की मदद से ग्राहक को फूड आइटम की पूरी सही जानकारी मिल सकेगी। ‘Smart Consumer’ ऐप को भारत सरकार, उपभोक्ता मंत्रालय और FSSAI ने एक NGO के जरिए तैयार किया है।
 
दावा है कि ‘Smart Consumer’ ऐप की मदद से ग्राहक को पैकेट बंद फूड आइटम्स की सही जानकारी मिल सकेगी। तो चलिये आइये आपको बताते हैं कि आख़िर यह ऐप काम कैसे करता है, और इस ऐप की मदद से आप असली और नकली प्रोडक्ट की पहचान कैसे कर सकते हैं।
 
Smart Consumer ऐप का उपयोग करने के लिए इसे सबसे पहले इसे गूगल प्ले स्टोर या फ़िर iOS से डाउनलोड करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Smart Consumer ऐप के नीचे GS1 लिखा हुआ है। दरअसल, यह ऐप किसी भी प्रोडक्ट के पीछे दिये गये बारकोड को स्कैन करने के बाद उस प्रोडक्ट के बारे में सारी जानकारी दे देता है। किसी भी प्रोडक्ट के बारे में पता करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर इस ऐप को ओपन करें। ऐप ओपन करने के बाद जिस भी प्रोडक्ट के बारे में आपको पता करना है, उस प्रोडक्ट के बार कोड को इस ऐप की मदद से स्कैन करें।
 
कई बार बारकोड स्कैन नहीं हो पाता है, ऐसे में बारकोड के पास में लिखे GTIN नम्बर का भी आप प्रयोग कर सकते हैं। जैसे ही आप बारकोड को स्कैन करेंगे या फ़िर GTIN नम्बर का प्रयोग करेंगे तो प्रोडक्ट से सम्बन्धित सारी जानकारी जैसे प्रोडक्ट का मैन्युफैक्चरर, प्रोडक्ट की क़ीमत, उसकी पैकिंग, एकसपायरी डेट और FSSAI लाइसेंस जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां आपके स्मार्टफोन पर आ जाएंगी। यदि यह सभी जानकारियां आपके स्मार्टफोन पर प्रोडक्ट को स्कैन करने के बाद आती हैं तो इसका मतलब है कि यह प्रोडक्ट Smart Consumer ऐप के मुताबिक़ असली है।

वहीं यदि प्रोडक्ट के बारकोड पर स्कैन करने या फ़िर GTIN नम्बर डालने के बाद भी स्मार्टफोन पर प्रोडक्ट की पूरी जानकारी नहीं आती है, तो Smart Consumer ऐप के मुताबिक़ या तो प्रोडक्ट नकली है या फ़िर मैन्युफैक्टचरर ने प्रोडक्ट से सम्बन्धित जानकारी इसमें नहीं दी है। वही यदि किसी प्रोडक्ट की पैकेजिंग और स्टिकर खराब है, तब भी इस ऐप की मदद से प्रोडक्ट की सारी जानकारी हासिल की जा सकती है।

तो देखा आपने कि आप कितने आसान तरीक़े से इस ऐप की मदद से यह पता कर सकते हैं कि कोई भी पैकेट बंद प्रोडक्ट असली है या फ़िर नकली। हमारी आपको सलाह है कि खाने पीने की पैकेट बंद वस्तुओं की ख़रीदी के बाद उनका उपयोग करने से पहले इस ऐप की मदद से उस प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी जुटा लें, क्योंकि कहीं ऐसा ना हो कि आप नकली फूड या ड्रिंक आयटम का प्रयोग कर रहे हों, जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए ख़तरनाक हो सकता है। तो इस ऐप का प्रयोग कर सतर्क, सचेत और सावधान रहें।