HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

​कहीं आप तो नहीं कर रहे फ्री वाई-फाई के उपयोग के दौरान ‘यह’ ग़लतियां?

11 Jul 2019
फ्री वाई-फाई सेवा का उपयोग करते समय बरतें ‘सावधानियां’

JULY 11 (WTN) – फ्री की सुविधा किसे अच्छी नहीं लगती है। मानव की मानसिकता है कि जिस सुविधा का लाभ लेने में उसके पैसे ख़र्च नहीं होते हैं, वहां पर उसे आनंद आता है। इसी आनंद के चक्कर में कई बार उसे फ्री के चक्कर में नुकसान भी उठाना पड़ता है। कुछ इसी तरह की घटनाएं फ्री वाई-फाई यूज करने के दौरान होती हैं।

देखा गया है कि जहां पर भी फ्री वाई-फाई मिल जाता है, वहां पर हम उसका उपयोग करना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आपने सावधानी नहीं बरती, तो इस तरह से फ्री में वाई-फाई का उपयोग करना आपके लिए ख़तरनाक साबित हो सकता है। सावधानी ना बरतने पर आख़िर क्या ख़तरा फ्री वाई-फाई उपयोग करने से हो सकते हैं? आइये आपको बताते हैं। साथ ही आपको बताते हैं कि फ्री वाई-फाई का उपयोग करते समय आपको क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
 
जब भी आप फ्री वाई-फाई का उपयोग करें तो पूरा ध्यान दें कि वह अच्छी तरह से कॉन्फिगर हुआ है कि नहीं, क्योंकि यदि ऐसा नहीं होता है तो हैकर्स बड़े ही आसानी से वाई-फाई राउटर्स को कन्ट्रोल कर सकते हैं, और जान सकते हैं कि आप वाई-फाई का यूज करके कौन सी साइट देख रहे हैं, या फ़िर कौन से वीडियो देख रहे हैं। कई बार देखा गया है कि फ्री के वाई-फाई को कनेक्ट करते हुए आप किसी हैकर के नकली वाई-फाई कनेक्शन से कनेक्ट हो सकते हैं। इसलिए पूरी सावधानी बरतें।

हमारी आपको सलाह है कि यदि आप फ्री वाई-फाई का यूज़ कर रहे हैं तो किसी भी ऐसी साइट पर जाने से बचें, जिस साइट पर आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारियां मांगी जा रही हैं। इन साइट पर यदि आपसे आपके बैंक अकाउंट, आधार नम्बर, पैन नम्बर के अलावा कोई अन्य व्यक्तिगत जानकारियां मांगी जा रही हैं तो कभी भी फ्री वाई-फाई का यूज़ करते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारियों को ना दें, क्योंकि हैकर्स आपकी इन जानकारियों को हैक कर आपको सामाजिक और आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।
 
सार्वजनिक स्थानों के फ्री वाई-फाई को कनेक्ट करने से पहले नेटवर्क को अच्छी तरह से वेरिफाइ कर लें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड और एअरपोर्ट जैसी सार्वजनिक जगहों पर फ्री वाई-फाई का उपयोग कर रहे हैं तो इन स्थानों का एक ऑफिशियल लॉगइन पेज होता है। उस लॉगइन पेज पर ही जाकर वाई-फाई का उपयोग करें। ऐसा ना करने पर आप ग़लत पेज पर लॉगइन हो सकते हैं, और हैकर्स आपकी इसी ग़लती का फ़ायदा उठाकर आपका डेटा चुरा सकते हैं।

हमेशा ध्यान रखें कि जब भी फ्री वाई-फाई का यूज़ करें तो वेबसाइट के शुरू में HTTPS लिखा होना चाहिए। यदि वेबसाइट के शुरू में सिर्फ़ HTTP ही है लिखा है तो यहां पर सर्फिंग करना ख़तरनाक है। पूरी कोशिश करें कि बैंक सम्बन्धित कोई भी काम कभी भी फ्री वाई-फाई का उपयोग करते समय ना करें, क्योंकि ऐसा करते समय आप हैकर्स का शिकार हो सकते हैं।
 
फ्री वाई-फाई का यूज़ करते समय हमेशा एंटीवायरस का उपयोग करें, क्योंकि एंटीवायरस आपके मोबाइल या लैपटॉप को फ्री वाई-फाई के दौरान आने वाले वायरस से बचाता है। साथ ही हमारी आपको सलाह है कि सार्वजनिक फ्री वाई-फाई सेवा का उपयोग करते समय हमेशा फायरवॉल एनेबल्ड रखिए, और कठिन पासवर्ड अपनाएं ताकि हैकर्स से आप बचे रहें।

हमेशा ध्यान रखें कि यदि फ्री वाई-फाई का उपयोग कर रहे हैं तो Virtual Private Network (VPN) का ज़रूर उपयोग करना चाहिए। सार्वजनिक फ्री वाई-फाई के उपयोग के दौरान VPN आपको काफ़ी सुरक्षित रखता है। VPN का उपयोग करने से ना केवल आपके सभी पासवर्ड सुरक्षित रहते हैं, बल्कि आप कौन सी वेबसाइट पर सर्फिंग कर रहे हैं, और क्या देख या पढ़ रहे हैं यह हैकर्स पता नहीं लगा सकते हैं।