HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

​यदि व्हाट्सएप पर की ‘यह’ ग़लतियां तो आपके ख़िलाफ़ हो सकती है क़ानूनी कार्रवाई!

15 Jul 2019
व्हाट्सएप पर भड़काऊ पोस्ट करने से रहें ‘सावधान’!

JULY 15 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्टफोन है तो आप उसमें व्हाट्सएप का प्रयोग तो ज़रूर ही करते होंगे। लेकिन यदि आपने अब व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म का किसी भी तरह से ग़लत इस्तेमाल किया तो आपको क़ानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। आख़िर व्हाट्सएप पर किस तरह के ग़लत कामों को करने पर आपके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई हो सकती है, आइये आपको विस्तार से बताते हैं।

दुनिया भर में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने अपने यूज़र्स को अलर्ट कर दिया है कि वे व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म का सही तरीक़े से इस्तेमाल करें। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जा सकती है। जीहां यदि आपने थर्ड पार्टी एप की मदद से व्हाट्सएप पर कई सारे लोगों को मैसेज एक साथ भेजे, या फ़िर ऑटोमैटेड मैसेज भेजे तो आपके ख़िलाफ़ व्हाट्सएप अपने नियमों और शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए क़ानूनी कार्रवाई कर सकता है।
 
वहीं यदि आप व्हाट्सएप पर भड़काऊ पोस्ट करते हैं, या फ़िर मैसेज में अपशब्दों का प्रयोग करते हैं तो भी अब आपको सावधान रहने की ज़रूरत है, क्योंकि अब व्हाट्सएप, मशीन लर्निंग तकनीक से भड़काऊ पोस्ट और मैसेज में अपशब्दों का इस्तेमाल करने वालों की पहचान करेगा। चेतावनी देने के बाद भी यदि यूज़र्स सेवा नियमों का उल्लंघन करता रहा, तो ऐसे यूज़र्स के अकाउंट भी व्हाट्सएप तुरन्त डिलीट कर देगा।
 
दरअसल, व्हाट्सएप ने अपने FAQ पेज के 'अनऑथराइज़्ड यूज़ेज ऑफ़ व्हाट्सएप पॉलिसी' सेक्शन में साफ़ कहा है कि यदि कोई भी यूज़र या संस्था, जो एक साथ ढेर सारे बल्क मैसेज भेजेगी या ऑटोमेटेड मैसेज भेजेगी, उसे 7 दिसम्बर के बाद से क़ानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कम्पनी किस तरह की क़ानूनी कार्रवाई यूज़र्स या संस्था के ख़िलाफ़ कर सकती है।
 
व्हाट्सएप ने स्पष्ट किया है कि व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म को पर्सनल मैसेज भेजने के लिए डिज़ाइन किया गया है ना कि बल्क या फ़िर ऑटोमेटेड मैसेज भेजने के लिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बल्क मैसेज भेजने या फ़िर ऑटोमेटेड मैसेज भेजने के आरोप में व्हाट्सएप कम्पनी तीन महीने में क़रीब 20 लाख अकाउंट्स को बैन कर चुकी है।
 
पूरी दुनिया भर में व्हाट्सएप के क़रीब 150 करोड़ यूज़र्स हैं, जिनमें से भारत में ही व्हाट्सएप के क़रीब 25 करोड़ यूज़र्स हैं। भारत में व्हाट्सएप पर समय-समय पर भड़काऊ मैसेज भेजने के कारण मॉब लीचिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। मॉब लीचिंग की कई घटनाएं भड़काऊ व्हाट्सएप मैसेज से होने के बाद, सरकार ने व्हाट्सएप को आदेश दिया था कि वो कोई ऐसी तकनीक लाए, जिससे यह पता चल सके कि मैसेज किसने भेजा है। भारत सरकार के आदेश के बाद व्हाट्सएप ने मैसेज के फॉर्वड होने का नया फ़ीचर लॉन्च किया था। इस नये फ़ीचर से पता चल जाता है कि कौन सा मैसेज फॉर्वडेड मैसेज है, और कौन सा मैसेज किसी ने ख़ुद लिखकर या बनाकर सेंड किया है।

वहीं अब व्हाट्सएप मशीन लर्निंग तकनीक से भड़काऊ पोस्ट करने वालों का भी पता चल सकेगा, और उन पर सरकार कार्रवाई कर सकती है। तो हमारी आपको सलाह है कि आप व्हाट्सएप पर किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्ट करने से बचें, क्योंकि यदि ऐसा करते हुए आप पाये गये तो व्हाट्सएप आपके अकाउंट को बैन कर सकता है, साथ ही सरकार आपके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई भी कर सकती है। यानी कि अब व्हाट्सएप पर सावधान रहना ही आपके सामने सबसे बेहतरीन विकल्प है।