HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

इस तरह से बच सकते हैं आप एलआईसी के नाम पर होने वाले फ्रॉड से

17 Jul 2019
एलआईसी पॉलिसी धारक फर्जीवाड़े से रहें सावधान

JULY 17 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में भारतीय जीवन बीमा नि‍गम यानी कि एलआईसी के करोड़ों पॉलि‍सी होल्‍डर्स हैं। जीवन को आसान बनाने और अपने निवेश को सुरक्षित रखने के लिए लोग एलआईसी में निवेश करते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि पॉलिसी धारकों के साथ कई तरह के फ्रॉड हो जाते हैं। वैसे समय-समय पर एलआईसी की तरफ़ से पॉलिसी धारकों को एडवाइज़री जारी की जाती है कि वे किस तरह से फ्रॉड से बच सकते हैं। आइये आज हम आपको बताते हैं कि वे कौन-कौन सी सावधानियां हैं जो एलआईसी की पॉलिसी खरीदते समय और उसके बाद ध्यान रखना चाहिए, जिससे आप किसी भी तरह के फ्रॉड से बच सकें।

सबसे पहले तो एलआईसी के नाम से आने वाले फोन से सावधान रहें। जालसाज आपको एलआईसी का एजेंट बताकर फोन पर ग़लत जानकारी दे सकते हैं। फोन पर ख़ुद को एलआईसी एजेंट बताने वालों से सावधान रहें, क्योंकि ज़रूरी नहीं है कि कॉल करने वाला वास्तव में कोई एलआईसी एजेंट ही हो। किसी भी तरह की एलआईसी की कोई भी पॉलिसी लेने से पहले यह अच्छी तरह से सुनिश्चित कर लें कि जिससे आप पॉलिसी ख़रीद रहे हैं वो सही में एलआईसी का एजेंट है भी कि नहीं।

एक जागरूक पॉलिसी धारक होने का हमेशा परिचय दें, और www.licindia.in की वेबसाइट पर अपनी पॉलि‍सी का स्टेटस चेक करते रहें। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे आपको समय-समय पर पता चलता रहे कि आपकी पॉलिसी अभी किस स्टेज में है। साथ ही पॉलिसी को अपडेट कराने के लिए भी आपको एलआईसी की वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

एलआईसी का एजेंट परिचित ही क्यों ना है, उसके द्वारा पॉलिसी के लिए दिये जाने वाले सभी दस्तावेज़ों को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद ही उस पर हस्ताक्षर करें। पॉलिसी के नियम और शर्तें पढ़े बिना उसके दस्तावेज़ों पर जल्दबाजी में हस्ताक्षर करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। यदि आपको लगता है कि आप पॉलिसी की किसी नियम या शर्ते को समझ नहीं पाएं हैं, या फ़िर उससे असंतुष्ट हैं तो इस बारे में एजेंट से पूरी जानकारी हासिल करें।

एलआईसी पॉलि‍सी के मूल दस्तावेज कभी भी किसी को ना दें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलआईसी कि‍सी भी व्यक्ति को इस बात की अथॉरि‍टी नहीं देता है कि वह किसी भी पॉलिसी होल्डर से उसकी पॉलिसी के मूल दस्तावेज हासिल करे। यदि कोई पॉलिसी एजेंट आपसे आपकी पॉलिसी के मूल दस्तावेज मांगता है तो उसे साफ़ मना कर दें।

बेहतर होगा कि आप एलआईसी को NEFT के जरिये ही पेमेंट करें, क्योंकि यह पेमेंट का सुरक्षित तरीक़ा माना जाता है। NEFT पेमेंट से फ्रॉड की आशंका नहीं रहती है। वहीं जब भी पॉलि‍सी प्रीमियम भरने के लि‍ए चेक दें, वह केवल Life Insurance corporation of India के फेवर में ही होना चाहिए। यदि कोई आपसे एलआईसी प्रिमियम भरने के लिए किसी दूसरे नाम से चेक देने के लिए कहता है उसे साफ़ मना कर दें, और इसकी जानकारी अपने निकटतम एलआईसी ऑफिस को दें।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलआईसी की ओर से कभी भी बोनस या बकाया किश्त के लि‍ए पॉलि‍सी होल्‍डर को फोन नहीं किया जाता है। यदि आपको इस तरह की कोई भी फोन कॉल आती है तो समझ जाइये कि यह कॉल स्पैम कॉल है। हमारी आपको सलाह है कि इस तरह के किसी भी फर्जी कॉल से बचें, और किसी भी तरह की धोखाधड़ी की आपको आशंका लगती है तो इसकी शिकायत तुरन्त ही निकटमत एलआईसी ऑफिस में करें।