HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए क्यों ज़रूरी है आधार नम्बर को लॉक रखना?

23 Jul 2019
सिर्फ़ मैसेज के जरिये करें अपने आधार नम्बर को लॉक और अनलॉक!
 
JULY 23 (WTN) – आधुनिक युग में इन दिनों हर कोई इंटरनेट का प्रयोग करता है। बैंकिंग ट्रांजेक्शन से लेकर रेलवे टिकिट बुकिंग जैसे कई काम आसानी से मोबाइल पर हो जाते हैं। लेकिन जितनी सुविधाएं मोबाइल पर काम करने से हो गई हैं, उतना ही डर डेटा हैक और डेटा ब्रीच का है। आए दिन ख़बरें आती रहती हैं कि किसी के मोबाइल फोन का डेटा हैक या ब्रीच हो गया और उसके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिये गये। वैसे तो मोबाइल फोन यूज़र्स की लापरवाही के कारण ही डेटा चोरी की घटनाएं सामने आती हैं इसलिए मोबाइल फोन यूज़र्स को सावधान रहने की ज़रूरत है।

जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में इस समय आधार कार्ड के नम्बर से कई काम हो रहे हैं। आधार नम्बर बैंक से लेकर कई अन्य जगहों पर उपयोग किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके आधार कार्ड का डेटा भी चोरी हो सकता है, जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने आधार कार्ड के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए आपको उसे लॉक करना काफ़ी ज़रूरी है।
 
डेटा चोरी की कई घटनाएं सामने आने के बाद UIDAI ने “लॉक एण्ड अनलॉक आधार” फ़ीचर के जरिये आधार कार्डधारियों को आधार के डेटा को सुरक्षित रखने का बेहतरीन विकल्प दिया है। UIDAI का दावा है कि इस फ़ीचर की मदद से आप अपने आधार कार्ड नम्बर को लॉक करके उसे सुरक्षित रख सकते हैं ताकि उसका ग़लत इस्तेमाल ना हो सके। जैसा कि आप जानते हैं कि इस समय आधार कार्ड के नम्बर का कई जगहों पर इस्तेमाल होता है, ऐसे में आधार कार्ड की डिजिटली सुरक्षा काफ़ी ज़रूरी है।

आप अपने आधार कार्ड के नम्बर को लॉक करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से GETOTP टाइप करें। GETOTP टाइप करने के बाद स्पेस देकर आधार कार्ड के आख़िरी चार नम्बर को टाइप करें और इसे 1947 नम्बर पर सेंड कर दें। जैसे ही आप 1947 नम्बर पर मैसेज को सेंड करेंगे, आपके मोबाइल पर 6 अंकों का एक OTP आएगा।
 
अब अपने रिजस्टर्ड मोबाइल नम्बर से LOCKUID टाइप करें।  LOCKUID टाइप करने के बाद स्पेस देकर आधार कार्ड के आख़िरी के चार अंकों को टाइप करें। आधार के आख़िरी के चार अंक टाइप करने के बाद स्पेस देकर 6 अंकों वाला OTP टाइप करें और इस मैसेज को 1947 नम्बर पर सेंड कर दें। मैसेज डिलीवर होते ही UIDAI आपके आधार नम्बर को लॉक कर देगा और आपको कन्फर्मेशन मैसेज भेजा जाएगा कि आपको आधार नम्बर लॉक कर दिया गया है।

अब यदि आपको अपने आधार कार्ड के नम्बर को अनलॉक करना है तो सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर GETOTP टाइप करें। GETOTP टाइप करने के बाद स्पेस देकर वर्चुअल आईडी के आख़िरी 6 अंकों को टाइप करें और इसे 1947 नम्बर पर सेंड कर दें। जैसे ही यह मैसेज डिलिवर होगा, आपको UIDAI की ओर से 6 अंकों का एक OTP सेंड किया जाएगा।
 
अब अपने आधार कार्ड नम्बर को अनलॉक करने के लिए अपने रिजस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर UNLOCKUID टाइप करें। UNLOCKUID टाइप करने के बाद स्पेस देकर वर्चुअल आईडी के आख़िरी 6 डिजिट को टाइप करें। वर्चुअल आईडी के 6 डिजिट टाइप करने के बाद 6 अंकों के OTP को टाइप करें और इसे 1947 नम्बर पर सेंड कर दें। जैसे ही आप UIDAI को यह मैसेज भेजेंगे, UIDAI आपके आधार नम्बर को अनलॉक कर देगा और आपको कन्फर्मेशन मैसेज भी भेज दिया जाएगा।
 
तो हमारी आपको सलाह है कि जब आपको आधार कार्ड के नम्बर का काम हो तभी उसे अनलॉक रखें नहीं तो उसे हमेशा लॉक ही रखें। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन दिनों डिजिटल फ्रॉड के कई मामले चल रहे हैं। ऐसे में यदि आपने अपने आधार कार्ड नम्बर को सुरक्षित नहीं रखा तो आप डिजिटल फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपने आधार कार्ड के नम्बर को लॉक रखें ताक़ि आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।