HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

यूज़र्स को नये-नये फ़ीचर्स देने जा रहा है टिक टॉक

30 Jul 2019
अब सीधे व्हाट्सएप पर शेयर हो सकेंगे टिक टॉक के वीडियो!
 
JULY 30 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि टिक टॉक ऐप भारत में धीरे-धीरे काफ़ी लोकप्रिय हो गया है। पूरे दुनिया में जहां इस ऐप के क़रीब 80 करोड़ यूज़र्स हैं वहीं सिर्फ़ भारत में ही इस ऐप के क़रीब 20 करोड़ यूज़र्स हैं। टिक टॉक ऐप के भारतीय लोगों में लोकप्रिय होने का कारण है इसका वीडियो बनाने का शानदार फ़ीचर। इस ऐप के जरिये यूज़र्स स्मार्टफोन पर 15 सेकेंड की अवधि तक के वीडियो बना सकते हैं। इस ऐप की ख़ास बात यह है कि इसमें यूज़र अपनी आवाज़ में वीडियो नहीं बना सकते हैं। इसमें यूज़र को सिर्फ़ अपने होंठ हिलाने होते हैं यानी कि उसे लिपसिंक करना होता है।



भारत में बढ़ती लोकप्रियता के बाद टिक टॉक ने अब एक नया फ़ीचर अपने यूज़र्स को देने जा रहा है। कहा जा रहा है कि टिक टॉक के इस नये फ़ीचर के आने से व्हाट्सएप यूज़र्स को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, टिक टॉक एक ऐसे फ़ीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसमें टिक टॉक के वीडियो को सीधे ही व्हाट्सएप कॉन्टैक्टस को भेजा जा सकेगा।

 

हालांकि, अभी तक टिक टॉक में शेयर फ़ीचर का उपयोग करके यूज़र्स व्हाट्सएप या दूसरे मैसेंजर पर वीडियो को शेयर कर सकते हैं। लेकिन सीधे ही व्हाट्सएप पर वीडियो शेयर करने के फ़ीचर से टिक टॉक यूज़र्स का काम आसान हो जाएगा। रिवर्स-इंजीनियरिंग की विशेषज्ञ जेन मानचुन वोंग ने हाल ही में ट्वीट में जानकारी दी है कि टिक टॉक के नये फ़ीचर्स में ग्रिड-स्टाइल लेआउट, एक अकाउंट स्वीचर और एक डिस्कवर  पेज के साथ कई सुविधाएं दी जाएंगी। इतना ही नहीं, टिक टॉक अपने ऐप में यूज़र्स के लिए एक डेडिकेटेड बटन देने वाला है, जो यूज़र्स को इस ऐप पर एंटरटेनिंग कॉन्टेंट को एक्सप्लोर करने में सहायता करेगा।



वहीं अब टिक टॉक जल्द ही अपना स्मार्टफोन भी लॉन्च करने जा रहा है। टिक टॉक की मालिकाना कम्पनी ByteDance का इस बारे में कहना है कि जल्द ही कम्पनी अपना स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ByteDance एक चीनी फोन मेकर कम्पनी Smartisan के साथ मिलकर एक स्मार्टफोन बना रही है। जानकारी के मुताबिक़ ByteDance द्वारा लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह iOS पर काम करेगा या नहीं। फ़िलहाल इस फोन को सिर्फ़ चीन में ही लॉन्च किया जाएगा। बाद में भविष्य में इसे भारत समेत अन्य देशों में लॉन्च किया जा सकता है।



वैसे इस नये स्मार्टफोन में क्या ख़ास फ़ीचर्स होंगे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें टिक टॉक ऐप से जुड़े कुछ नए फ़ीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि इस फोन को ख़ास तरह से डिजायन किया जाएगा, जिससे फोन में टिक टॉक वीडियो को और भी बेतहरीन तरीक़े से बनाया जा सके और यूज़र्स को टिक टॉक पर नया अनुभव मिल सके।