HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जल्द बदलेंगे व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के नाम!

19 Aug 2019
यूज़र्स को जल्द व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर मिलेगा नया अपडेट
 
AUG 19 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप इस समय पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा यूज़ किये जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 125 करोड़ यूज़र्स हैं, जिसमें से क़रीब 25 करोड़ यूज़र्स अकेले भारत में ही हैं। अपने यूज़र्स की सहूलियत के लिए व्हाट्सएप समय-समय पर पुराने फ़ीचर्स में सुधार करता रहता है, और नये-नये फ़ीचर्स लॉन्च करता रहता है। वहीं युवाओं में लोकप्रिय इंस्टाग्राम भी इन दिनों भारत समेत पूरी दुनिया में काफ़ी प्रचलित होता जा रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम दोनों ही कम्पनियां फेसबुक की अधीनस्थ कम्पनियां हैं। लेकिन यदि हम आपसे कहें कि अब व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम दोनों के नाम बदलने वाले हैं, तो यह पढ़कर आप चौक गये होंगे। दरअसल, क्या है यह पूरा मामला? आइय़े आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप ने अपने ऐप में 'WhatsApp from Facebook' टैग को जोड़ दिया है। यह लेटेस्ट बीटा एडिशन एक सप्ताह से भी कम समय में आ जाएगा, लेकिन कुछ बीटा यूज़र्स को अपनी ऐप में नया नाम दिखाई दे रहा है। जिन यूज़र्स को यह दिखाई दे रहा है, उन्होंने WABetaInfo पर इसकी फोटो शेयर की है। इस फोटो में साफ़ नज़र आ रहा है कि व्हाट्सएप में ‘WhatsApp from Facebook’ टैग ऐड कर दिया गया है।

दरअसल, व्हाट्सएप को फेसबुक ने फरवरी 2014 में ख़रीदा था। लेकिन व्हाट्सएप के प्लेटफॉर्म पर फेसबुक का अभी तक कुछ भी जिक्र नहीं था। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि फेसबुक का नाम टैग में जुड़ने से यूज़र्स को पता चल सकेगा कि व्हाट्सएप, फेसबुक की ही एक कम्पनी है।

फेसबुक कम्पनी के इस रीब्रांडिंग की ख़बर सबसे पहले The Information न्यूज़ पोर्टल पर छपी थी। ख़बर छपने के बाद इसकी पुष्टि फेसबुक ने खुद की थी। इस बार में फेसबुक ने कन्फर्म किया था कि वह WhatsApp और इंस्टाग्राम का नाम बदलने जा रही है।
 
यानि कि अब बहुत ही जल्दी व्हाट्सएप को ‘WhatsApp from Facebook’ और इंस्टाग्राम को ‘Instagram from Facebook’ कर दिया जाएगा। व्हाट्सएप के अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी अपनी ब्रैंडिंग करने के लिए तैयार है। जानकारी के मुताबिक़ इंस्टाग्राम पर कुछ यूज़र्स को सेटिंग पेज के नीचे की ओर ‘Instagram from Facebook’ दिखाई दे रहा है, जो कि फिलहाल iOS यूज़र्स के लिए है। लेकिन जल्द ही यह सभी यूज़र्स के लिए भी रोलआउट हो जाएगा।