HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

आज ही इस एप को करें अनस्टॉल, नहीं तो चोरी हो सकती है बैंकिंग सम्बन्धित डिटेल!

29 Aug 2019
यूज़र की बिना इजाज़त स्मार्टफोन में ‘बदलाव’ कर रहा है यह एप!

AUG 29 (WTN) – अपने स्मार्टफोन में आप गूगल प्ले स्टोर से कई तरह के ऐप्स डाउनलोड करते ही होंगे। लेकिन हमारी आपको सलाह है कि गूगल प्ले स्टोर से किसी भी एप को डाउनलोड करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि गूगल प्ले स्टोर पर लगातार फेक ऐप्स की लिस्ट सामने आ रही है। फेक ऐप्स में कई तरह के मैलवेयर मौजूद होते हैं, जिनके कारण आपके स्मार्टफोन को नुकसान हो सकता है।

इन दिनों एक बहुत ही पॉपुलर एप CamScanner में बहुत ही ख़तरनाक वायरस देखा गया है। दरअसल, फोन बेस्ड PDF क्रिएटर एप CamScanner में एक वायरस स्पॉट किया गया है। साइबर सिक्योरिटी वेबसाइट कैसपर्सस्की (Kaspersky) ने स्मार्टफोन यूज़र्स को अपने ब्लॉग पोस्ट में इससे सम्बन्धित चेतावनी दी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Kaspersky के रिसर्चर्स ने एप के लेटेस्ट वर्जन में मैलिशस मॉड्यूल Trojan.Dropper.AndroidOS.Necro.n पाया है। इसका मतलब है कि इस मैलवेयर से एप के अंदर ही दूसरा कम्पोनेन्ट चलाया जा सकता है और यह डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकता है। इस एप में कुछ ख़तरनाक बदलाव हुए हैं, जो यूज़र की सहमति के बिना फोन में एड पुश कर रहे हैं और एप डाउनलोड करा रहे हैं। इतना ही नहीं, यूज़र्स की डिवाइस बिना उसके परमिशन के मैलवेयर इंस्टॉल कर रही है, जिससे यूज़र्स की बैंकिंग डीटेल्स चोरी हो सकती है।

दरअसल, Camscanner में एक तरह का ट्रोजन ड्रॉपर पाया गया है। इसकी मदद से हैकर्स यूज़र के स्मार्टफोन को टारगेट कर मैलवेयर से स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। Kaspersky के रिसर्चर्स के मुताबिक़, इस एप के नए वर्जन के साथ मिलने वाला मैलिशस मॉड्यूल 'Trojan Dropper' को डिलिवरी मकैनिज़्म के मक़सद से डिज़ाइन किया गया है।

इससे पहले Kaspersky टीम के रिसर्चर्स को चाइनीज स्मार्टफोन्स की कुछ ऐप्स में Trojan Dropper मैलवेयर प्री-इंस्टॉल मिला था। वैसे गूगल प्ले स्टोर से एप को कुछ समय के लिए हटा दिया गया है। इसके पीछे की वजह यही है कि मालवेयर के साथ यह एप यूज़र्स के स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, गूगल प्ले स्टोर पर इसका पेड वर्जन मौजूद है।

रिसर्चर्स के अनुसार CamScanner ने अपने लेटेस्ट वर्जन में यह मैलवेयर मॉड्यूल हटा दिया है, लेकिन अलग-अलग डिवाइसेज़ पर अलग-अलग वर्जन मिल सकते हैं और उनमें से कई में मैलिशयस कोड मौजूद हैं। ऐसे में किसी भी ख़तरे से फोन को बचाने के लिए इस एप को फौरन ही Uninstall कर दें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CamScanner एप, प्ले स्टोर की पॉपुलर ऐप्स में से एक है, जिसे 10 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.6 दी गई है। इस एप को कई लोगों द्वारा डाक्यूमेंट्स को स्कैन करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। Kaspersky ने इस मामले में बताया है कि CamScanner वैसे एक अच्छी एप है और इस एप का यूज़र्स के स्मार्टफोन या डेटा को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

वैसे यदि आपके स्मार्टफोन में CamScanner  डाउनलोड है, तो इससे आपकी डिवाइस को ख़तरा है। इस एप को अगर चाहें तो कुछ समय के लिए हटा लें और मॉलवेयर की परेशानी ठीक होने के बाद फ़िर से इसे डाउनलोड कर लें। कम्पनी जल्द ही इस एप का नया अपडेट जारी करी और इसकी इसकी जानकारी देगी। इस एप को अपने स्मार्टफोन से Uninstall करने के बाद स्मार्टफोन को एंटी वायरस से स्कैन करना ना भूलें।