HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

‘सुरक्षा’ के लिए ज़रूरी है अपने आधार नम्बर को लॉक रखना

07 Sep 2019
आप ख़ुद ही कर सकते हैं अपने आधार नम्बर को लॉक-अनलॉक!

SEP 07(WTN) – यदि आप भारत के नागरिक हैं तो जैसा कि आप जानते हैं कि आधार कार्ड आपके लिए एक बेहद ज़रूरी दस्तावेज़ है। आप यह भी जानते हैं कि आधार कार्ड का डेटा बैंक अकाउंट और पैन कार्ड से लिंक है। ऐसे में आपको अपने आधार कार्ड को काफ़ी सम्भालकर रखने की ज़रूरत है, क्योंकि यदि आधार कार्ड का डेटा चोरी हो गया तो आपको इससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
आपके आधार कार्ड का डेटा चोरी ना हो सके इसके लिए UIDAI ने आधार कार्ड को लॉक/अनलॉक करने की सुविधा शुरू की है। UIDAI की इस सुविधा की मदद से आप अपने आधार की जानकारी को पहले से ज़्यादा सुरक्षित रख पाएंगे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि आप किस तरह से अपने आधार कार्ड की पूरी जानकारी को ऑनलाइन और ऑफ़लाइन तरीक़े से लॉक और अनलॉक कर सकते हैं।

ऑनलाइन तरीक़े से आधार नम्बर को लॉक या अनलॉक करने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं। इस वेबसाइट पर जाने के बाद स्क्रीन पर विण्डो खुलते ही आधार ऑनलाइन सर्विस में आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे। इन तीन विकल्पों में सबसे आख़िरी वाले विकल्प Aadhaar Service में तीसरे नम्बर पर आपको Lock/Unlock Biometrics का विकल्प दिखाई देगा। अपने आधार नम्बर को लॉक या अनलॉक करने के लिए आपको इसी विकल्प पर क्लिक करना है।
 
इस विकल्प पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक नई लिंक खुलेगी। इस लिंक के खुलते ही आपको इसमें अपना आधार नम्बर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा। आधार नम्बर और सिक्योरिटी कोड डालने के बाद नीचे दिये गये SEND OTP पर क्लिक करना होगा।

SEND OTP पर क्लिक करते ही आधार नम्बर के साथ रजिस्टर मोबाइल नम्बर पर एक OTP आ जाएगा। इस ओटीपी को सबमिट करते ही आपका अकाउंट Login हो जाएगा। अकाउंट लॉगइन होने के बाद आपको आधार कार्ड का डेटा लॉक करने के लिए फ़िर से सिक्योरिटी कोड डालकर Enable पर क्लिक करना होगा। Enable पर क्लिक करते ही आपके पास 'Congratulation! Your Biometrics Is Locked' लिखा मैसेज आ जाएगा।
 
आधार कार्ड को अनलॉक करने के लिए आपको ऊपर लिखी गई प्रक्रिया को वहां तक फ़िर से दोहराना होगा, जिसमें आपके सामने स्क्रीन पर Enable और Disable का विकल्प आता है। आधार कार्ड को अनलॉक करने के लिए इसमें जैसे ही सिक्योरिटी कोड डालकर उस पर क्लिक करेंगे तो आपका आधार नम्बर का डेटा अनलॉक हो जाएगा।
 
यह तो था ऑनलाइन तरीक़े से आधार कार्ड को लॉक-अनलॉक करने का तरीक़ा। यदि आप चाहें तो
ऑफ़लाइन तरीक़े से भी अपने आधार कार्ड को लॉक कर सकते हैं। ऑफ़लाइन तरीक़े से आधार कार्ड को लॉक करने के लिए आपको UIDAI के दिए गए नम्बर 1947 पर एक SMS करना होगा। इस SMS में आपको ‘GETOTP’ लिखकर स्पेस देकर अपने आधार नम्बर के आख़िरी 4 नम्बर लिखकर 1947 पर सेण्ड करना होगा। इस मैसेज को सेण्ड करने के बाद UIDAI आपके आधार नम्बर को लॉक कर देगा और आपको इससे सम्बन्धित एक मैसेज भी मिल जाएगा।

मैसेज के जरिये यानी कि ऑफ़लाइन तरीक़े से आधार नम्बर को अनलॉक करने के लिए आपके पास अपनी नई वर्चुअल आईडी होनी ज़रूरी है। नई वर्चुअल आईडी हासिल कर आधार नम्बर को अनलॉक करने के लिए आधार कार्ड से रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नम्बर से GETOTPLAST लिखने के बाद स्पेस देकर आधार कार्ड के आख़िरी चार नम्बर लिखकर 1947 पर सेण्ड कर दें। इसे सेण्ड करते ही आपके मोबाइल पर 6 अंकों का एक ओटीपी आएगा।
 
अब आधार नम्बर को अनलॉक करने के लिए आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर सबसे पहले UNLOCKUIDLAST टाइप करें फ़िर आधार नम्बर के आख़िरी चार अंक और 6 अंकों का ओटीपी लिखकर 1947 पर मैसेज कर दें। 1947 नम्बर पर इसे मैसेज करते ही आपका आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा। तो हमारी आपको सलाह है कि जब काम ना हो आप अपने आधार नम्बर को लॉक करके रखें ताकि इसका दुरूपयोग ना हो सके।