HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

दीजिए एक कमाण्ड और गूगल असिस्टेंट करेगा व्हाट्सएप पर वीडिया या ऑडियो कॉल!

10 Sep 2019
अब गूगल असिस्टेंट कनेक्ट करेगा व्हाट्सएप कॉलिंग!
 
SEP 10 (WTN) – व्हाट्सएप इस समय पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय और उपयोग किये जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 125 करोड़ यूज़र्स हैं, जिसमें से क़रीब 25 करोड़ यूज़र्स तो अकेले भारत में ही हैं। यूज़र्स के बीच लोकप्रिय बने रहने के लिए व्हाट्सएप समय-समय पर अपने फ़ीचर्स में बदलाव करता रहता है। इसी बीच व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वालों के लिए अब गूगल एक नई सौगात लेकर आया है। आख़िर क्या है यह नई सौगात, आइये आपको विस्तार से बताते हैं।

आपने गूगल के गूगल असिस्टेंट फ़ीचर के बारे में तो सुना ही होगा, और इसके बारे में आप जानते ही होंगे। इसी गूगल असिस्टेंट की मदद से अब यूज़र्स व्हाट्सएप वीडियो कॉल और ऑडियो कॉल कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल अपने असिस्टेंट के ज़रिए यूज़र्स को व्हाट्सएप मैसेज करने की सुविधा पहले से ही देता है, लेकिन अब गूगल असिस्टेंट की मदद से वीडियो और ऑडियो कॉल भी किये जा सकेंगे।

इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को गूगल असिस्टेंट को कमांड देना होगा। वीडियो या ऑडियो कॉल करने के लिए यूज़र को अब कहना होगा “Hey Google WhatsApp Video/Audio call” यह कहने के बाद जिस कॉन्टैक्ट से वीडियो या ऑडियो कॉल करना है उसका नाम लेना पड़ेगा। इस प्रोसेस को करने के बाद आप जिसे वीडियो या ऑडियो कॉल करना चाहते हैं, उसे वीडियो या ऑडियो कॉल कनेक्ट हो जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी गूगल असिस्टेंट के ज़रिए कमाण्ड देने पर वह by default वीडियो कॉलिंग के लिए Google Duo और मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करता है। वहीं यदि गूगल असिस्टेंट को ऑडियो कॉल का कमांड दिया जाता है, तो वो अभी फोन कॉलिंग सर्विस की मदद लेता है। लेकिन अब गूगल का नया फ़ीचर आने के बाद ऐसा नहीं होगा। यूज़र्स को विडियो और ऑडियो कॉलिंग के लिए अब व्हाट्सएप का बेहतरीन विकल्प मिलेगा। 

गूगल असिस्टेंट के नये फ़ीचर या अपडेट के बारे में गूगल का कहना है कि गूगल असिस्टेंट पहले से ही लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस के साथ काम करता है। इसकी मदद से यूज़र्स मैसेज पढ़ने के साथ-साथ मैसेज भेज भी सकते हैं। हालांकि अब एंड्रॉयड यूज़र्स गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप के ज़रिये हैण्ड्स फ्री ऑडियो और विडियो कॉल कर सकते हैं। वैसे गूगल का यह नया फ़ीचर iPhone के लिए आएगा भी या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल का यह नया फ़ीचर अभी सभी एंड्रॉयड यूज़र्स के पास उपलब्ध नहीं है। फ़िलहान यह नया फ़ीचर या अपडेट उन्हीं स्मार्टफोन्स पर चलेगा, जिनमें गूगल असिस्टेंट काम करता होगा। गूगल अभी इस अपडेट को सभी एंड्रॉयड यूज़र्स तक पहुंचाने की प्रक्रिया और कोशिश में है।