HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए जीमेल ने यूज़र्स को दिया है कौन सा नया शानदार फ़ीचर?

26 Sep 2019
यूज़र्स की डिमाण्ड पर जीमेल में आया डार्क मोड फ़ीचर

SEP 26 (WTN) – आप अपने स्मार्टफोन में जीमेल का यूज़ तो ज़रूर ही करते होंगे। यदि आप जीमेल का यूज़ करते हैं तो आपको इसमें डार्क मोड फ़ीचर का काफ़ी समय से इंतज़ार रहा होगा। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीमेल यूज़र्स की डार्क मोड फ़ीचर की मांग अब ख़त्म हो गई है और जीमेल में डार्क मोड फ़ीचर रोलआउट हो गया है।

जो लोग यह नहीं जानते हैं कि आख़िर डार्क मोड फ़ीचर होता क्या है, उनकी जानकारी के लिए सबसे पहले बता दें कि डार्क मोड फ़ीचर आख़िर होता क्या है? दरअसल, डार्क मोड फ़ीचर के इस्तेमाल से आसपास की धीमी रोशनी में स्मार्टफोन का यूज़ करने से आंखों पर ज़्यादा असर नहीं पड़ता है। इतना ही नहीं, इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने से स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाती है। इसलिए आजकल डार्क मोड फ़ीचर की डिमाण्ड काफ़ी बढ़ गई है।

जीमेल ने iOS और एंड्रॉयड दोनों यूज़र्स के लिए डार्क मोड फ़ीचर रोलआउट कर दिया है। यदि आप आईफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iOS 13 और iOS 10 पर चल रहे स्मार्टफोन्स बिना किसी सेटिंग्स में बदलाव किए ही जीमेल के डार्क मोड में चलने लगेंगे।

वहीं डार्कमोड के बारे में गूगल का कहना है कि डार्क मोड फ़ीचर जीमेल को अपडेट करने के बाद अपने आप भी एडजस्ट हो सकता है, लेकिन इसके लिए थोड़ा समय लगेगा। गूगल पिक्सल फोन में यदि यूज़र बैटरी सेवर ऑप्शन यूज़ कर रहे हैं, तो जीमेल अपने आप ही डार्क मोड में चला जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डार्क मोड, जीमेल एप के बैकग्राउंड को डार्क ग्रे में बदल देता है, जिसमें इनबॉक्स फोल्डर समेत ज़्यादातार ई-मेल शामिल होते हैं।

जीमेल में डार्क मोड फ़ीचर को एक्टिव करने के लिए जीमेल की सेटिंग्स में सबसे पहले यूज़र को जाना होगा। जीमेल की सेटिंग्स में जाने के बाद यूज़र को सेटिंग्स में Theme ऑप्शन मिलेगा। इसी Theme ऑप्शन में यूज़र को Dark Mode का विकल्प दिखाई देगा। इस फ़ीचर को एक्टिव करने के बाद जीमेल में डार्क मोड फ़ीचर एक्टिव हो जाएगा। लेकिन यदि आपके जीमेल में यह विकल्प दिखाई नहीं दे रहे हैं, तो आप गूगल प्ले स्टोर से जीमेल को अपडेट कर लें।

जीमेल से पहले गूगल पे के यूज़र्स को डार्क मोड फ़ीचर की सुविधा मिल चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल पे में यह फ़ीचर उन सभी एंड्रॉयड फोन्स पर मिलता है जो कि Android Pie या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे हैं।
 
यदि आप भी जीमेल पर डार्क मोड फ़ीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह 2.96.264233179 वर्जन का पार्ट है। जब आप एप को उसके लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करेंगे और आपका स्मार्टफोन बैटरी सेविंग मोड पर होगा, तो एप अपने आप डार्क मोड में स्विच हो जाएगा।