HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

व्हाट्सएप की बादशाहत को मिली चुनौती; अब सिक्योरिटी फ़ीचर्स पर ज़्यादा ध्यान देने की तैयारी

02 Oct 2019
व्हाट्सएप में अब टाइम सेटिंग के बाद अपने आप disappear हो जाएंगे मैसेज!

OCT 02 (WTN) – दुनिया के सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप की बादशाहत को अब चुनौती मिलना शुरू हो गई है। वैसे व्हाट्सएप समय-समय पर अपने यूज़र्स के लिए नये-नये फ़ीचर्स लाता रहता है, वहीं पुराने फ़ीचर्स को अपडेट करता रहता है। लेकिन अभी भी सिक्योरिटी के मामले में व्हाट्सएप पर कुछ इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप भारी पड़ रहे हैं।

पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप प्लेटफॉर्म में अपनी बादशाहत को चुनौती मिलते देख व्हाट्सएप अब अपने यूज़र्स के लिए सिक्योरिटी के हिसाब से एक बेहद ही ख़ास फ़ीचर लॉन्च कर सकता है। इससे पहले कि हम आपको इस नये फ़ीचर के बारे में जानकारी दें, आपको बता दें कि पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के इस समय पूरी दुनिया में क़रीब 125 करोड़ यूज़र्स हैं, जिनमें से क़रीब 25 करोड़ यूज़र्स अकेले भारत में ही हैं।

यूज़र्स की चैट सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप एक नया और दिलचस्प फ़ीचर जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह फ़ीचर सेल्फ डिस्ट्रक्ट मैसेज फ़ीचर है। इस नये फ़ीचर में अब मैसेज ख़ुद-ब-ख़ुद ग़ायब हो जाएंगे यानी कि स्क्रीन से disappear हो जाएंगे। अभी फ़िलहाल यह फ़ीचर Android Beta 2.19.275 वर्जन में टेस्टिंग मोड पर है।

व्हाट्सएप के इस सेल्फ डिस्ट्रक्ट फ़ीचर में यूज़र अपनी मर्जी से अपने मैसेज को disappear कर पाएंगे यानी कि इस फ़ीचर में यूज़र्स मैसेज को disappear करने के लिए टाइम को सेट कर पाएंगे। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह का फ़ीचर व्हाट्सएप की पेरेंट कम्पनी फेसबुक के Facebook Messenger में पहले से ही मौजूद है। लेकिन Facebook Messenger में इस फ़ीचर को यूज़ करने के लिए यूज़र को सीक्रेट चैट ऑप्शन का विकल्प चुनना होगा।
 
आप सोच रहे होंगे कि सेल्फ डिस्ट्रक्ट फ़ीचर काम कैसे करता होगा? तो आपकी जानकारी के लिए बता दैं कि इस सेल्फ डिस्ट्रक्ट फ़ीचर में यूज़र सीक्रेट चैट के समय अपना टाइमर सेट कर सकते हैं, और सेट किये गये टाइम में चैट्स ख़ुद-ब-ख़ुद disappear हो जाती है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक मैसेंजर के अलावा सेल्फ डिस्ट्रक्ट फ़ीचर टेलीग्राम और सिग्नल जैसे सिक्योर मैसेजिंग ऐप्स में भी दिया गया है। वैसे जल्द ही सेल्फ डिस्ट्रक्ट फ़ीचर की सुविधा यूज़र्स को व्हाट्सएप में मिलने जा रही है, लेकिन शुरूआत में व्हाट्सएप का यह नया फ़ीचर फ़िलहाल व्हाट्सएप ग्रुप में ही काम करेगा। इस फ़ीचर में यूज़र को यह सुविधा दी गई है कि ग्रुप में मैसेज करने के कम से कम 5 सेकेण्ड से लेकर अधिकतम एक घण्टे के समय के बीच वो मैसेज को disappear होने के लिए सेट करता है।
 
सेल्फ डिस्ट्रक्ट फ़ीचर को व्हाट्सएप ग्रुप में यूज़ करने के लिए यूज़र को व्हाट्सएप के Group Info में जाकर Disappearing Messages को एनेबल करना होगा। Disappearing  Messages को एनेबल करते ही व्हाट्सएप ग्रुप में सेल्फ डिस्ट्रक्ट फ़ीचर काम करने लगेगा। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए व्हाट्सएप यूज़र्स को इंतज़ार करना होगा।

जानकारी के मुताबिक़ व्हाट्सएप का सेल्फ डिस्ट्रक्ट फ़ीचर अभी Alpha स्टेज में है यानी कि कम्पनी ने इस पर अभी काम करना शुरू ही किया है। फ़िलहाल अभी यह फ़ीचर Android Beta 2.19.275 वर्जन में टेस्टिंग मोड पर है। वैसे यह साफ़ नहीं है कि इस नये फ़ीचर को व्हाट्सएप आम यूज़र्स के लिए कब तक लॉन्च करेगा। कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप का सेल्फ डिस्ट्रक्ट फ़ीचर उन यूज़र्स के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगा जिन्हें कि प्राइवेसी पसंद है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप पिछले कुछ समय से लगातार अपने प्लेटफॉर्म को प्राइवेसी के लिहाज़ से दूसरे ऐप से टक्कर लेने लायक बना रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में व्हाट्सएप की बादशाहत को टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप सिक्योरिटी के मामले में बड़ी चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप सैगमेंट में अपनी बादशाहत को कायम रखने के लिए व्हाट्सएप अब सिक्योरिटी से जुड़े नये-नये फ़ीचर ला रहा है ताकि उसके यूज़र्स को वो टेलीग्राम और सिग्नल जैसे प्लेटफॉर्म पर जाने से रोक सके।