HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए गाड़ी का इंश्योरेंस समय पर रिन्यू करना क्यों है ज़रूरी?

10 Oct 2019
परेशानियों से बचने समय पर कराएं गाड़ी के इंश्योरेंस को रिन्यू

OCT 10 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो जाने के बाद से अब आपके पास गाड़ी से सम्बन्धित सभी दस्तावेज़ होना चाहिए। क्योंकि यदि आपके पास गाड़ी से सम्बन्धित कोई भी दस्तावेज़ नहीं है तो आप पर भारी जुर्माना लग सकता है। वैसे आमतौर पर ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी सभी अपने साथ रखते हैं, लेकिन देखा गया है कि अधिकतर लोग गाड़ी के इंश्योरेंस के दस्तावेज़ अपने साथ नहीं रखते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि गाड़ी का इंश्योरेंस ख़त्म होने के बाद वे उसे रिन्यू कराना ज़रूरी नहीं समझते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाड़ी का इंश्योरेंस आपके लिए काफ़ी ज़रूरी है। क्योंकि यदि आपकी गाड़ी से किसी भी तरह की दुर्घटना होती है, तो गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस आपकी मदद करता है। लेकिन देखा गया है कि गाड़ी के इंश्योरेंस को रिन्यू कराने में लोग काफ़ी लापरवाही बरतते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाड़ी के इश्योरेंस को रिन्यू कराना अब ज़रूरी है। वहीं अब गाड़ी का इंश्योरेंस रिन्यू कराना काफ़ी आसान हो गया है और आपको इसे लेकर ज़्यादा चिंता करने की भी ज़रूरत नहीं है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थर्ड-पार्टी लायबिलिटी कॉम्पोनेंट को रिन्यू कराना अब पहले की तुलना में काफ़ी आसान हो गया है। इतना ही नहीं, इसे रिन्यू करना पर पॉलिसी भी तत्काल जारी कर दी जाती है। वहीं इस तरह के मामले में किसी तरह की इंस्पेक्शन भी नहीं होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले इंश्योरेंस को रिन्यू कराना इसलिए लोगों को मुश्किल लगता था, क्योंकि पॉलिसी के लिए इंश्योरेंस कम्पनियों के एजेंट गाड़ी के इंस्पेक्शन के लिए खुद ग्राहक के पास जाते थे और इसमें काफ़ी वक़्त भी लगता था।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप 90 दिनों के अन्दर इंश्योरेंस रिन्यू करा लेते हैं, तो इंश्योरेंस कम्पनियां गाड़ी की इंस्पेक्शन मुश्किल से ही कराती हैं। वैसे ऐसा नहीं है कि सभी कम्पनियां इंश्योरेंस के लिए इंस्पेक्शन नहीं कराती हैं, कुछ कम्पनियां अभी भी सेल्फ-इंसेप्शन मॉडल पर काम करती हैं। लेकिन वहीं अब आपको बीमा कम्पनी के एजेंट का इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि अब बीमा कम्पनियों की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर ऐप पर अपनी गाड़ी के इंस्पेक्शन के लिए गाड़ी का वीडियो अपलोड कर सकते हैं। बीमा कम्पनियां अपलोडेड वीडिया की मदद से आपकी गाड़ी को वेल्यूवेट करती हैं और उसी आधार पर आपकी गाड़ी का बीमा रिन्यू हो जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने लॉन्ग टर्म थर्ड पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस को अनिवार्य कर दिया है। दरअसल, देखा गया था कि देश की सड़कों पर चलने वाले क़रीब एक-तिहाई वाहन बिना बीमा के चल रहे थे। बीमा को रिन्यू कराने के मामले में सबसे ज़्यादा लापरवाही दो पहिया वाहन चालक करते थे, क्योंकि वे गाड़ी ख़रीदने के बाद उसका बीमा रिन्यू ही नहीं कराते थे। इन्हीं सब लापरवाही को देखते हुए बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने निर्देश जारी किया कि सभी दो पहिया वाहनों का पांच साल का और चार पहिया वाहनों का तीन साल का लॉन्ग टर्म थर्ड पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस गाड़ी ख़रीदते समय अनिवार्य रहेगा।
 
जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि कुछ समय पहले थर्ड पार्टी बीमा कराने में काफ़ी समय लगता था, क्योंकि बीमा एजेंट गाड़ी को देखने के बाद बीमा को रिन्यू करता था। लेकिन अब बीमा कम्पनियों ने गाड़ियों के बीमा के रिन्यू को कराने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है। अब गाड़ी के बीमा को रिन्यू कराने के लिए यदि बीमा पॉलिसी लैप्स होने के 90 दिनों के अन्दर रिन्यू को कराने की प्रक्रिया की जाता है, तो ज़्यादातार बीमा कम्पनियां अपने एजेंट के ज़रिये गाड़ी का निरीक्षण नहीं कराती हैं।

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीमा पॉलिसी लैप्स होने के 90 दिनों के अन्दर यदि आप बीमा रिन्यू कराते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद है। दरअसल, यदि आप बीमा पॉलिसी लैप्स होने के 90 दिनों के अन्दर बीमा रिन्यू कराते हैं तो आप अभी तक संचित हुए नो क्लैम बोनस के हकदार हो जाते हैं। लेकिन आप जैसे-जैसे बीमा रिन्यू कराने में देरी करते जाते हैं, तो आप नो क्लैम बोनस के हकदार नहीं रहते हैं।

वहीं पता हो कि बीमा रिन्यू कराने पर देरी होने पर आपको ज़्यादा पैसा देना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ बीमा कम्पनियां शून्य मूल्यह्रास कवर या इंजन प्रोटेक्ट कवर जैसे उपयोगी ऐड-ऑन सेवाओं को उन वाहनों तक नहीं बढ़ाते हैं, जो लम्बी अवधि के लिए बिना इंश्योरेंस के होती हैं। तो हमारी आपको सलाह है कि आप अपने गाड़ी का बीमा समय पर रिन्यू कराएं ताकि आप पर किसी भी तरह का कोई भी ट्रैफिक चालान ना हो सके, साथ ही समय पर बीमा रिन्यू कराने से आपको बीमा कम्पनी की तरफ़ से कई फायदे मिल सकते हैं।