HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

एसबीआई की अपने उपभोक्ताओं को नई सुविधा, अब बिना कार्ड और पिन के कीजिए भुगतान!

17 Oct 2019
एसबीआई कार्ड पे सुविधा से बिना कार्ड और पिन के सिर्फ़ मोबाइल फ़ोन से होगा भुगतान

OCT 17 (WTN) – देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया (SBI) समय-समय पर अपने उपभोक्ताओं को ऐसी नई-नई सुविधाएं देता रहता है, जिससे उपभोक्ताओं को बैंक की सेवाओं को उपभोग में आसानी हो। इसी कड़ी में एसबीआई ने मोबाइल फ़ोन से भुगतान करने वाली एक नई सुविधा ‘एसबीआई कार्ड पे’ (SBI Card Pay) को शुरू किया है। क्या है यह योजना और इस योजना से आपको क्या फ़ायदा होगा? आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
 
एसबीआई की इस नई सुविधा में प्वाइंट ऑफ़ सेल्स (POS) मशीनों पर कार्ड को छुए बिना ही मोबाइल फ़ोन के माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा। एसबीआई के मुताबिक़, इस तरह से भुगतान करने के लिए उपभोक्ता को अपने पास क्रेडिट कार्ड रखने और पिन डालने की ज़रूरत भी नहीं होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'एसबीआई कार्ड पे' में ग्राहक NFC (Near Field Communication ) प्रौद्योगिकी के माध्यम से पीओएस मशीनों पर भुगतान कर सकते हैं। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए उपभोक्ता को अपने मोबाइल फ़ोन पर बस एक टैप करना होगा। भुगतान की इस पूरी प्रक्रिया में उपभोक्ता को पीओएस मशीन पर क्रेडिट कार्ड को स्वाइप करने या फ़िर उसमें पिन नम्बर डालने की भी ज़रूरत नहीं होगी। आपका जानना ज़रूरी है कि बिना कार्ड के इस्तेमाल और बिना पिन नम्बर से भुगतान सिर्फ़ उन्हीं पीओएस मशीनों से हो सकेगा, जो कि एनएफसी प्रौद्योगिकी से लैस होंगी।
 
एसबीआई के मुताबिक़, ‘एसबीआई कार्ड पे’ के इस्तेमाल पर उपभोक्ताओं को उनकी इच्छा अनुसार प्रति ट्रांजैक्शन और डेली ट्रांजैक्शन लिमिट तय करने की छूट मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ़िलहाल दूसरे एचसीई वाले ऐप ग्राहकों को 2,000 रुपये तक प्रति ट्रांजैक्शन और प्रतिदिन 10,000 रुपये तक ही ट्रांजैक्शन की अनुमति देते हैं।

एसबीआई कार्ड पे का इस्तेमाल करने के लिए कार्ड होल्डर्स को एसबीआई कार्ड मोबाइल ऐप पर अपने कार्ड को एक बार रजिस्टर करना होगा। कार्ड का रजिस्ट्रेशन होने के बाद उपभोक्ताओं को इसके ज़रिये भुगतान करना काफ़ी आसान हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक़, मोबाइल फ़ोन को अनलॉक करके मोबाइल फ़ोन को प्वाइंट ऑफ़ सेल टर्मिनल (POS) के पास लाते ही भुगतान हो जाएगा।

‘एसबीआई कार्ड पे’ की सुविधा को VISA प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है और इसे ऐसे किसी भी एण्ड्रॉयड स्मार्टफ़ोन में इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें कम से कम किटकैट (4.4) या उसके ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई कार्ड के ग्राहकों की संख्या क़रीब 90 लाख है और क़रीब 17 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा है।
 
एसबीआई कार्ड पे सुविधा के अलावा कुछ अन्य सुविधाएं भी एसबीआई ने इस महीने से अपने उपभोक्ताओं के लिए शुरू की हैं, जिसमें 1 अक्टूबर से एवरेज मंथली बैलेंस, जमा, निकासी, NEFT, RTGS और एटीएम जैसी सुविधाओं के लिए लगने वाले शुल्क में कई बदलाव किए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक अक्टूबर से एसबीआई ने NEFT चार्जेस को काफ़ी कम कर दिया है। अब 10,000 रुपये तक के NEFT ट्रांजेक्शन पर 2 रुपये और जीएसटी चार्ज लगेगा। वहीं 10,000 रुपये से एक लाख रुपये तक के NEFT ट्रांजेक्शन पर 4 रुपये और जीएसटी शुल्क लगेगा। एक लाख रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक के NEFT ट्रांजेक्शन पर 12 रुपये और जीएसटी चार्ज लगेगा तो वहीं दो लाख रुपये से ज़्यादा के NEFT ट्रांजेक्शन पर 20 रुपये और जीएसटी शुल्क लगेगा।

वहीं स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया के बचत बैंक खाताधारक को अब एटीएम से 8 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे। इसमें 5 ट्रांजेक्शन एसबीआई एटीएम से और तीन ट्रांजेक्शन दूसरे बैंक के एटीएम के होंगे। यानी कि साफ़ ज़ाहिर है कि बदलते दौर के साथ एसबीआई अपने उपभोक्ताओं को नई-नई सुविधाएं प्रदान कर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं का समय और पैसा बचे और वे आसानी से एसबीआई की सेवाओं का इस्तेमाल कर सकें।