HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए पीएफ से जुड़ी वो ज़रूरी जानकारियां जो आपका जानना है ज़रूरी!

16 Nov 2019
सावधान! दो UAN होने से रूक सकती है पीएफ की प्रोसेस

NOV 16 (WTN) – आप नौकरी करते हैं तो आपका पीएफ अकाउण्ट भी होगा ही। लेकिन देखा गया है कि बहुत से लोगों को पीएफ सम्बन्धित नियमों की सही जानकारी नहीं होती है, जिससे उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वे कौन-कौन सी जानकारियां हैं जो कि आपको पता होना चाहिए, जिससे आपको पीएफ सम्बन्धित परेशानियां का सामना ना करना पड़े।

सबसे पहले तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी कि EPFO (Employees' Provident Fund Organization) ने अपने अंशधारियों के एक नई सुविधा शुरू की है। इस नई सुविधा के अंतर्गत अब प्रॉविडेण्ट फण्ड अकाउण्ट को भी आधार नम्बर से लिंक कराना ज़रूरी हो गया है। EPFO ने हाल ही में अपने अंशदाताओं के लिए एक ऑनलाइन सर्विस शुरू की है, जिसके जरिए पीएफ अकाउण्ट होल्डर्स आसानी से अपने पीएफ अकाउण्ट को आधार नम्बर से लिंक करा सकते हैं।

EPFO का इस बारे में कहना है कि इस नई सुविधा से पीएफ खाताधारकों को उनके पीएफ से जुड़े अपडेट्स के बारे में हर ज़रूरी जानकारी मिलती रहती है। यदि आप भी पीएफ अकाउण्ट होल्डर हैं तो आप भी जल्द से जल्द अपने अकाउण्ट को आधार नम्बर से लिंक करा लें। चलिए आपको बताते हैं कि आख़िर किस तरह से आप अपने पीएफ अकाउण्ट को आधार नम्बर से लिंक करा सकते हैं।
 
इस प्रक्रिया के लिए सबसे पहले आपको EPFO की वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर लॉग इन करना होगा। वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको Online Services >> e-KYC Portal>> link UAN aadhaar विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप यहां पर क्लिक करेंगे तो स्क्रीन पर एक पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपको अपना UAN और UAN अकाउण्ट से रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर अपलोड करना होगा।

अपना UAN और UAN अकाउण्ट से रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर अपलोड करने के बाद आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी नम्बर आएगा। ओटीपी बॉक्स में ओटीपी नम्बर भरने के बाद उसके नीचे दिये गये आधार बॉक्स में अपना 12 अंकों का आधार नम्बर दर्ज करें। आधार नम्बर दर्ज करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। फॉर्म को सबमिट करने के बाद आपके सामने Proceed to OTP वैरिफिकेशन ऑप्शन आएगा। अब आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।

Proceed to OTP वैरिफिकेशन ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक बार फिर आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल्स को वेरिफिकेशन करने के लिए अपने आधार से लिंक मोबाइल नम्बर या ई-मेल पर OTP जेनेरेट करना होगा। ओटीपी जनरेट करने और फ़िर वेरिफिकेशन के बाद आपका आधार नम्बर आपके पीएफ अकाउण्ट से लिंक हो जाएगा।

वहीं कई बार ऐसा देखा गया है कि अक्‍सर नौकरी बदलते समय लोग अपना पीएफ का पैसा निकाल लेते हैं और कई बार लोग दूसरी कम्पनी में नया अकाउण्ट खुलवा लेते हैं। यानी कि यह लोग पुराने ऑफिस का यूनिवर्सल अकाउण्ट नम्बर (UAN) को नई कम्पनी में न देकर बड़ी भूल करते हैं। पुराना UAN नम्बर ना देने से ऐसे लोगों का नया UAN जेनरेट हो जाता है।
 
लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक UAN होने के बाद भी दूसरा UAN जेनरेट होने की स्थिति में आपके फण्ड की प्रोसेस रूक जाती है। वहीं यदि आप पुराना फण्ड ट्रांसफर कराना चाहेंगे तो उसमें भी दिक्कत का सामना आपको करना पड़ सकता है। वहीं यदि आप पुराने अकाउण्ट से फण्ड निकाल लेते हैं और दूसरी जगह नया UAN बन जाता है, तो इस स्थिति में आपकी सर्विस हिस्ट्री भी लैप्स हो सकती है।

सर्विस हिस्ट्री लैप्स होने से मतलब है कि इससे आपको पेंशन का फायदा नहीं मिलेगा, या फ़िर आपकी पुरानी कम्पनी में जमा हुई पेंशन की रकम भी आगे के अकाउण्ट में नहीं जुड़ेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको इस तरह की किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए आप या तो दोनों UAN को आपस में मर्ज करा लें या फ़िर पुराने UAN को डिएक्टिवेट करा दें।
 
यदि आपके पास दो UAN हैं तो जिस कम्पनी में आप इस समय काम कर रहे हैं उस कम्पनी और EPFO को इसकी जानकारी देना ज़रूरी है। ऐसा करने के लिए आप uanepf@epfindia.gov.in पर मेल कर इस बारे में जानकारी दे सकते हैं। इस मेल में आपको अपने पुराने और नये दोनों UAN की जानकारी देनी होगी। आपके द्वारा जानकारी देने के बाद EPFO आपके दोनों UAN को क्रॉस वेरीफाई करेगा। वेरिफाई करने के बाद पुराना UAN, EPFO की तरफ से ब्‍लॉक हो जाएगा। पुराना UAN ब्लॉक होने के बाद आप पुराने पीएफ खाते के फण्ड को नए खाते में ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।
 
पुरानी पीएफ खाते से नये पीएफ खाते में फण्ड ट्रांसफर के लिए आपका नया UAN एक्टिवेट होने के साथ-साथ आधार नम्बर से लिंक भी होना चाहिए। इस प्रक्रिया के लिए EPFO के पोर्टल पर वन एम्प्‍लॉई वन ईपीएफ ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां पर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर, UAN और कम्पनी की मेम्बर आईडी भरनी होगी। इसे अच्छी तरह से भरकर सबमिट करने से पहले ओटीपी जेनरेट करना होगा। मोबाइल नम्बर पर आए ओटीपी को ओटीपी बक्स में भरने के बाद एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज में दिए गए कॉलम में आपको अपने पुराने पीएफ की पूरी डिटेल भरनी होगी, जिसके बाद आपकी फण्ड ट्रांसफर रिक्वेस्ट जेनरेट हो जाएगी।