HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

एक ही नम्बर से अब कई डिवाइस में चलाइये व्हाट्सएप!

19 Nov 2019
यूज़र्स की सुविधा के लिए व्हाट्सएप लॉन्च करेगा मल्टी डिवाइस फ़ीचर

NOV 19 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्टफ़ोन है तो आप उसमें व्हाट्सएप का इस्तेमाल तो ज़रूर ही करते होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्स्टैंट मैसेजिंग ऐप बना हुआ है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 150 करोड़ यूज़र्स हैं। वहीं भारत में व्हाट्सएप के क़रीब 40 करोड़ एक्टिव यूज़र्स हैं। व्हाट्सएप समय-समय पर अपने फ़ीचर्स में बदलाव करता रहता है और नये-नये फ़ीचर्स लॉन्च करता रहता है। इसी कारण से व्हाट्सएप के प्रति लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई है।
 
इसी कड़ी में व्हाट्सएप अपने यूज़र्स के लिए एक नई सौगात लेकर आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप एक ऐसे फ़ीचर पर काम कर रहा है, जिससे एक ही नम्बर से एक साथ कई डिवाइस पर व्हाट्सएप चलाया जा सकेगा। WABetaInfo पर दी गई जानकारी के अनुसार, व्हाट्सएप के इस नये फ़ीचर के आने से यूज़र्स की प्राइवेसी को कोई ख़तरा नहीं रहेगा, क्योंकि इसमें भी चैट्स एण्ड-टू-एण्ड एन्क्रिप्टेड रहेंगी। जानकारी के मुताबिक़, फ़िलहाल व्हाट्सएप का यह नया फ़ीचर iOS के बीटा वर्जन पर टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही इसे सभी के लिए रोल ऑउट कर दिया जाएगा।
 
अब आप सोच रहे होंगे कि आख़िर ऐसा कैसे सम्भव है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर यूज़र एक ही नम्बर पर चल रहे व्हाट्सएप को दूसरी डिवाइस पर एक्सेस करेगा, तो उस डिवाइस को एक रेजिस्ट्रेशन कोड रिक्वेस्ट पर ‘OK’ की ज़रूरत होगी। यानी कि जैसे ही किसी दूसरे डिवाइस में व्हाट्सएप लॉग-इन करने के लिए पहले वाली डिवाइस में इस्तेमाल किया जा रहा नम्बर डाला जाएगा, एक रेजिस्ट्रेशन कोड रिक्वेस्ट उस डिवाइस पर आएगी, जिस पर पहले से व्हाट्सएप चल रहा है।
 
दावा किया जा रहा है कि ऐसा होने से सिक्योरिटी को कोई ख़तरा नहीं होगा, क्योंकि ऐसे में कोई भी सिर्फ नम्बर पताकर किसी दूसरे डिवाइस में लॉग-इन नहीं कर पाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस WhatsApp Registration Code Request में लिखा होगा “आपके फोन नम्बर के लिए कोड की रिक्वेस्ट आई है। अगर आपने इसकी रिक्वेस्ट नहीं की है तो किसी के साथ कोड शेयर ना करें।” आपको बता दें कि इस मैसेज के साथ में OK और Cancel दोनों विकल्प आएंगे।

जैसे ही आप किसी दूसरी डिवाइस में व्हाट्सएप लॉग इन के लिए अपना पहला वाला नम्बर डालेंगे, तो आपको पहली वाली डिवाइस पर आए मैसेज में OK विकल्प पर क्लिक करना है। जैसे ही आप OK को क्लिक करते हैं, तो दूसरी डिवाइस में उसी नम्बर से एक्सेस करने का कोड मिल जाएगा। वहीं यदि यूज़र ने OK की जगह पर Cancel के विकल्प को चुना है, तो दूसरी डिवाइस में रजिस्ट्रेशन कोड नहीं मिलेगा और व्हाट्सएप लॉगइन नहीं होगा।
 
जैसा कि आप जानते हैं कि अभी यूज़र्स एक मोबाइस फोन नम्बर का इस्तेमाल एक ही डिवाइस में व्हाट्सएप चलाने के लिए कर सकते हैं। अगर कोई दूसरे अकाउण्ट पर व्हाट्सएप में लॉग-इन करने की कोशिश करता है तो पहले अकाउंट से वो अपने आप लॉग आउट हो जाता है। लेकिन इस नये फ़ीचर के आने के बाद एक साथ एक से ज़्यादा डिवाइस में एक ही नम्बर से व्हाट्सएप को चलाया जा सकेगा।