HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

यदि पीएफ अकाउंट होल्डर हैं, तो हो जाइये ‘सावधान’!

18 Feb 2020
मैसेज, कॉल या ई-मेल पर मिले फ्रॉड ऑफर्स से रहें सतर्क

FEB 18 (WTN) – यदि आप सरकारी या प्रायवेट नौकरी करते हैं, तो स्वाभाविक है कि आपका पीएफ अकाउंट होगा ही। और यदि आपका पीएफ अकाउंट है, तो इस लेख की जानकारी आपके काफ़ी काम की है। जैसा कि आप जानते ही हैं कि टेक्नोलॉजी के इस युग में इंटरनेट के द्वारा डिजिटल तरीक़े से बैंक और अन्य ऑफिसों के काम हो रहे हैं। जिन कामों को करने के लिए कभी आपको ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे, या फ़िर ऑफिसों में लाइनों में लगना पड़ता था। अब वहीं सब काम चंद सेकेंडों में ऑनलाइन हो जाते हैं। हालांकि, ऑनलाइन तरीक़े से काम करने से आपका समय और पैसा दोनों बचता है। लेकिन ऑनलाइन काम करने पर यदि आपने लापरवाही बरती या ग़लती की, तो इसका नतीज़ा आर्थिक हानि के रूप में आपको भुगतना पड़ सकता है। 

समय-समय पर भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा बैंक उपभोक्ताओं को समझाइश दी जाती है कि वे अपनी बैंकिंग डिटेल किसी के साथ भी साझा ना करें। वहीं लॉटरी या ईनाम के ऑफर देने वाले ई-मेल, मैसेज और फ़ोन कॉल पर तो कतई भी विश्वास ना करें, और इन्हें बैंक और पर्सनल डिटेल की जानकारी कभी भी ना दें। इसी कड़ी में अब EPFO (Employees' Provident Fund Organization) यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने नौकरीपेशा लोगों को अलर्ट जारी किया है। बता दें कि EPFO ने नौकरीपेशा लोगों को वेबसाइट, फ़ोन कॉल्स, ई-मेल और सोशल मीडिया के ज़रिये आने वाले फेक ऑफर्स से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।
 
जानकारी के लिए बता दें कि EPFO ने अपने यूज़र्स को अलर्ट जारी करते हुए कहा है, “EPFO सम्बन्धित किसी भी काम, जैसे क्लेम सेलटमेंट, एडवांस, अधिक पेंशन या कोई अन्य काम कराने के लिए यदि कोई आपसे बैंक में पैसा जमा करने के लिए कहता है, तो इस तरह के ऑफर्स से सतर्क हो जाएं। क्योंकि, यदि आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपको आर्थिक हानि हो सकती है।” वहीं EPFO ने नौकरीपेशा लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि किसी के भी साथ अपनी बैंक सम्बन्धित जानकारी, आधार नम्बर, पैन नम्बर, और व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करें। इतना ही नहीं, EPFO ने PF सब्सक्राइबर्स को यूनिवर्सल अकाउंट नम्बर (UAN) भी किसी के साथ साझा करने से मना किया है।

याद रखिये कि आपकी सावधानी में ही आपकी सुरक्षा है। लेकिन फ़िर भी यदि आप फ्रॉड का शिकार होते हैं, या आपको फ्रॉड सम्बन्धित कोई भी मैसेज, कॉल या ई-मेल आता है, तो आप इसकी बाक़ायदा शिकायत कर सकते हैं। इस तरह के किसी भी केस की शिकायत के लिए आप श्रम मंत्रालय की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं, और यहां पर आप अपनी शिकायत दर्ज़ करा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यूज़र्स द्वारा की गई शिकायत के बारे में श्रम मंत्रालय, EPFO को ज़रूरी कार्रवाई करने का आदेश देता है। वहीं यदि आप चाहें तो किसी भी तरह के फ्रॉड की शिकायत सीधे तौर पर EPFO से कर सकते हैं। शिकायत करने के लिए आप EPFO को टोल फ्री नम्बर 1800118005 पर किसी भी समय कॉल कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी के इस दौर में यदि आप आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो स्वाभाविक है कि आपके काम देरी से होंगे। और यदि वो काम जो सिर्फ़ ऑनलाइन ही होते हैं वो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ना करने पर नहीं होंगे। यह सही है कि ऑनलाइन फ्रॉड के केस बहुत बढ़ गये हैं। लेकिन फ्रॉड करने वाले ऐसा सिर्फ़ तभी कर पाते हैं जब कोई ग़लती या लालच करता है। ऐसे में हमारी आपको सलाह है कि कभी भी किसी को भी मैसेज, कॉल या ई-मेल के ज़रिये अपने बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी ना दें। क्योंकि, आप यदि ऐसी ग़लती करते हैं, तो ऐसा करने से आपके साथ फ्रॉड होने की आशंका बढ़ जाती है। बस सावधानी से आप ऑनलाइन काम करते जाइये, तो आपको किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं होगी।