HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए तत्काल टिकिट ‘तत्काल’ बुक करने के लिए कुछ ज़रूरी टिप्स

20 Feb 2020
‘इन टिप्स’ को आज़मा कर आसानी से बुक करें तत्काल टिकिट

FEB 20 (WTN) - जब आपका ट्रेन से अचानक यात्रा का प्लान बनता है, तो ऐसे में ट्रेन में आरक्षित टिकिट बुक कराने के लिए आपको कई बार तत्काल टिकिट की ज़रूरत पड़ती है। लेकिन देखा गया है कि आईआरसीटीसी लॉगिन से तत्काल टिकिट बुकिंग में कई बार देरी हो जाने के कारण आपका टिकिट बुक नहीं हो पाता है। दरअसल, तत्काल टिकिट बुकिंग के दौरान यदि आपने ज़रा सी भी देरी कि या फ़िर लापरवाही बरती, तो आपका टिकिट बुक नहीं होगा।

वैसे रेलवे ने उन ग़ैरक़ानूनी सॉफ्टवेयर और रेलवे एजेंट्स पर कार्रवाई की है, जो तल्काल टिकिट बुकिंग के दौरान गड़बड़ी करते थे। ऐसे में अब कई रूट्स की कई ट्रेनों में आसानी से तत्काल टिकिट उपलब्ध हैं। लेकिन अभी भी कई रूट्स और ट्रेनें ऐसी हैं, जहां पर तत्काल टिकिट बुक करने के लिए आपको स्मार्टनेस की ज़रूरत है। आख़िर आप किस तरह से आसानी से और जल्दी तत्काल टिकिट बुक करा सकते हैं? आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

यदि आप अपने आईआरसीटीसी लॉगिन से तत्काल टिकिट बुक करना चाहते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तत्काल टिकिट एक दिन पहले बुक होता है। वहीं एक आईडी और एक आईपी एड्रेस से अधिकतम दो टिकिट ही बुक हो सकते हैं। एसी क्लास के लिए तत्काल टिकिट की बुकिंग सुबह 10 बजे से ओपेन होती है, वहीं नॉन एसी क्लास के लिए तत्काल टिकिट की बुकिंग सुबह 11 बजे से ओपेन होती है। आईआरसीटीसी से तत्काल टिकिट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 5 मिनट पहले ही लॉगिन करके रख लें। नहीं तो ऐन वक़्त पर लॉगिन करने पर आपका क़ीमती वक़्त लॉगिन प्रोसेस में ही बर्बाद हो जाएगा।

वहीं सबसे ज़रूर बात यह है कि कम्प्यूटर या स्मार्टफ़ोन, जिससे भी आप टिकिट बुक कर रहे हैं उसकी इंटरनेट स्पीड तेज़ होना चाहिए। क्योंकि यदि इंटरनेट स्पीड तेज़ नहीं रहेगी, तो तत्काल टिकिट बुकिंग में आपको कन्फर्म टिकिट मिलने में मुश्किल हो सकती है।
 
वहीं लॉगिन करने के पहले ही अच्छी तरह से विचार कर लें कि आपको किस स्टेशन से किस स्टेशन तक और कौन सी ट्रेन में यात्रा करना है। क्योंकि यदि ऐन वक़्त पर आप विचार करेंगे, तो आपका टिकिट बुकिंग में लगने वाला वक़्त बढ़ जाएगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट में लॉगिन करने के बाद पहले ही पैसेंजर लिस्ट की पूरी जानकारी भर लें, और उसे अच्छे से चेक कर लें। वहीं टिकिट बुकिंग के दौरान कैप्चा कोड को भी बड़ी ही सावधानी से भरें। क्योंकि यदि कैप्चा कोड ग़लत हो गया, तो नया कैप्चा कोड स्क्रीन पर अपीयर होने और उसे भरने में आपको 30 से 45 सेकेंड का और भी ज़्यादा वक़्त लग सकता है।
 
टिकिट बुकिंग के लिए आप पहले से ही विचार कर लें कि आप टिकिट बुकिंग का पेमेंट किस मोड में करना चाहते हैं। टिकिट बुकिंग के पेमेंट के लिए आपके पास कई विकल्प होते हैं, जैसे इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, रेल वालेट या फ़िर कोई अन्य पेमेंट वॉलेट। आप जिस भी मोड से पेमेंट करना चाहते हैं उसकी पूरी डिटेल आपको याद होना चाहिए, या फ़िर वो डिटेल आपके सामने लिखी हुई होना चाहिए। ऐसा होने से आप जल्दी ही पेमेंट कर पाएंगे।

वहीं यदि आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पेमेंट के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते रहे हैं, तो आपकी कार्ड डिटेल और इंटरनेट बैंकिंग डिटेल को इसमें सेव करके रखें क्योंकि ऐसा करने से टिकिट बुकिंग के लिए हर बार आपको डिटेल भरने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यदि आपकी डिटेल सेव है, तो आपको बुकिंग के समय सिर्फ़ ओटीपी की ही ज़रूरत पड़ेगी।