HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

...तो क्या प्रधानमंत्री मोदी भी ब्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग की ‘इस श्रेणी’ में होंगे शामिल?

03 Mar 2020
दुनिया के कई ताक़तवर नेताओं का नहीं है सोशल मीडिया पर निजी अकाउंट

MARCH 03 (WTN) – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक ऐलान मात्र से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिन्ट मीडिया औऱ सोशल मीडिया पर लम्बी चर्चा और बहस शुरू हो गई है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को छोड़ने का विचार कर रहे हैं। जीहां, प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर पर किये गये एक पोस्ट के बाद से चर्चाओं का बाज़ार गर्म है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अलविदा कह सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री मोदी के करोड़ों की तादात में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स हैं। लेकिन अब जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर के ज़रिये यह संकेत दे दिया है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को छोड़ने जा रहे हैं, तो ऐसे में मोदी दुनिया के उन गिन चुने नेताओं में शामिल हो जाएंगे, जो कि सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।
 
सबसे पहले बात करते हैं दुनिया के सबसे बड़ी आबादी वाले देश चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने ख़ुद को सोशल मीडिया से अभी तक दूर ही रखा है। दरअसल, पूरी दुनिया के लिए कम्प्यूटर, लैपटॉप और स्मार्टफ़ोन निर्यात करने वाले देश चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग की सोशल मीडिया से दूरी वामपंथी सरकार की नीतियों के वजह से भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन में फेसबुक, ट्विटर, और इंस्टाग्राम जैसे विश्व प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की पाबंदी है। यहां तक चीन में गूगल तक प्रतिबन्धित है। बता दें कि चीन के लोग चीन में ही डेवलप विएबो नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, चीन तकनीक के इस्तेमाल के मामले में दुनिया के कई देशों से आगे है, लेकिन फ़िर भी चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल किये जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूरी ही बनाई हुई है।
 
अब आपको बताते हैं दुनिया के ताक़तवर नेताओं में शामिल रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बारे में। जैसा कि आप जानते हैं कि अपनी नीतियों और स्टाइल के कारण पुतिन पूरी दुनिया में काफ़ी लोकप्रिय हैं। लेकिन आपको जानकार आश्चर्य होगा कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में तक में दख़ल देने का माद्दा रखने वाले पुतिन का सोशल मीडिया ख़ुद का अकाउंट नहीं है। हालांकि, सोशल मडिया साइट्स फेसबुक और ट्विटर पर उनकी तस्वीरें समय-समय पर वायरल होती रहती हैं। बता दें कि ख़ुद पुतिन का ट्विटर पर अकाउंट नहीं है, लेकिन उनके कार्यालय का ट्विटर अकाउंट है जो कि समय-समय पर पुतिन से जुड़ी जानकारियां और फ़ोटो अपलोड करता रहता है।

खुले विचारों के लिए पहचाने जाने वाले सऊदी अरब के प्रमुख मोहम्मद बिन सलमान भी दुनिया के उन नेताओं में शामिल हैं, जिनका सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अकाउंट नहीं है। वैसे जानकारी के लिए बता दें कि सऊदी अरब एक कट्टर मुस्लिम देश है, लेकिन वहां पर चीन की तरह सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की कोई भी पाबंदी नहीं है। हालांकि, सऊदी अरब में कुछ देसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं, जिनका इस्तेमाल वहां के नागरिक करते हैं। लेकिन जहां तक मोहम्मद बिन सलमान की बात है, तो अभी तक उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निजी अकाउंट नहीं है।

अपनी तानाशाही, सनक और तुनकमिजाजी के लिए पूरी दुनिया में बदनाम उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन की ही तरह दुनिया भर में प्रसिद्ध कई सोशल मीडिया साइट्स उत्तर कोरिया में बैन हैं। साथ ही विदेशी मीडिया पर भी उत्तर कोरिया में पूरी तरह से पाबंदी है। ऐसे में किम जोंग उन के बारे में जो भी जानकारी पूरी दुनिया को मिलती है वो उत्तर कोरिया की सरकारी वेबसाइट द्वारा ही मिलती है। किम जोंग उन से सम्बन्धित सभी ख़बरें और फ़ोटो उत्तर कोरिया की सरकारी वेबसाइट ही जारी करती है।

इसके अलावा जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का भी फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निजी अकाउंट नहीं है। हालांकि, मर्केल का इंस्टाग्राम पर निजी अकाउंट हैं। वहीं सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद भी पॉपुलर सोशल मीडिया अकाउंट से नदारद हैं। हालांकि, सीरियाई राष्ट्रपति भवन इंस्टाग्राम पर है, और बशर अल असद से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां इसी के ज़रिये पूरी दुनिया को पता चलती हैं।
 
बात करें ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की, तो दुनिया की ताक़तवर हस्तियों में एक मानी जाने वाली महारानी एलिजाबेथ का भी सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का कोई निजी अकाउंट नहीं है। कॉमनवेल्थ देशों की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ के अलावा उनके परिवार का हर सदस्य निजी तौर पर सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए है। हालांकि, रॉयल फैमिली का एक सोशल मीडिया अकाउंट है जो कि शाही परिवार से जुड़ी जानकारियों को सोशल मीडिया पर साझा करता रहता है।

जहां तक भारत के बड़े नेताओं की बात है, तो पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन रहीं सोनिया गांधी का भी कोई निजी सोशल मीडिया उकाउंट नहीं है। वैसे एक समय था जब प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पार्टी के सासंदों से आह्वान किया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना चाहिए। लेकिन अब जबकि ख़ुद प्रधानमंत्री मोदी ने संकेत दिये हैं कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर हो सकते हैं, तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर एक्टिवनेस के मामले में कुछ ही अलग फैसला लें।