HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

सैनिटाइजर या साबुन; कोरोना वायरस से बचने किससे हाथ धोना है फायदेमंद?

12 Mar 2020
WHO ने कोरोना वायरस को घोषित किया महामारी; संक्रमण से बचने समय-समय पर धोते रहें हाथ

MARCH 12 (WTN) – चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस संक्रमण पूरी दुनिया के लिए इस समय एक सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। लेख लिखे जाने तक कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में 4,635 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस के कारण 1,26,380 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अकेले चीन में ही कोरोना वायरस के कारण 3,169 लोग मारे जा चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण इटली और ईरान में भी काफ़ी संख्या में लोग मारे गये हैं। जहां तक कोरोना वायरस संक्रमण की भारत में फैलने की बात है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 62 केस सामने आ चुके हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने और उसे फैलने से रोकने के लिए लोगों को सलाह दी जा रही है कि समय-समय पर हाथ धोते रहें।

कोरोना वायरस से बचने के लिए हाथ धोना तो महत्वपूर्ण है ही, लेकिन साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि हाथ किस से धोना ज़्यादा फ़ायेदमंद है; साबुन से या फिर सैनिटाइजर से। दरअसल, कोरोना वायरस के कारण अब इस बात पर पूरी दुनिया में बहस हो रही है कि वायरस से लड़ने के लिए साबुन से हाथ धोना ज़्यादा बेहतर है या फिर सैनिटाइजर से ? जानकारी के लिए बता दें कि यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ वेल्स के प्रोफेसर पॉल थॉर्डर्सन ने कोरोना वायरस से बचने के लिए साबुन से हाथ धोने को ज़्यादा बेहतर विकल्प बताया है। प्रोफेसर पॉल के मुताबिक़, साबुन से हाथ धोने से वायरस में मौजूद लिपिड का आसानी से ख़त्म हो जाते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साबुन में फैटी एसिड और सॉल्ट जैसे तत्व होते हैं, जिन्हें एम्फिफाइल्स कहा जाता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि साबुन में छिपे यही तत्व वायरस की बाहरी परत को निष्क्रिय कर देते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक़, क़रीब 20 सेकेण्ड तक साबुन से हाथ धोने से वो चिपचिपा पदार्थ नष्ट हो जाता है जो वायरस को एकसाथ जोड़कर रखने का काम करता है। दरअसल, साबुन से हाथ धोने के बाद स्किन थोड़ी सूखी हो जाती है और उसमें कुछ झुर्रियां पड़ने लगती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि साबुन काफ़ी गहराई में जाकर कीटाणुओं को मारता है।

वहीं जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार, जेल, लिक्विड या क्रीम के रूप में मौजूद सैनिटाइजर कोरोना वायरस से लड़ने में साबुन की तुलना में ज़्यादा बेहतर विकल्प नहीं है। शोध के मुताबिक़, कोरोना वायरस का सामना सिर्फ़ वही सैनिटाइजर कर सकेगा जिसमें एल्कोहल की मात्रा ज़्यादा होगी। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस से उन लोगों को ज़्यादा ख़तरा है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर होती है ऐसे में खाने से पहले हाथ धोना बेहद ज़रूरी है।

कोरोना वायरस के ख़तरे को देखते हुए ही WHO (World Health Organization) यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी तक घोषित कर दिया है। ऐसे में हमारी आपको सलाह है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए समय-समय पर हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोते रहें। शोध के मुताबिक़, सैनिटाइजर की तुलना में साबुन से हाथ धोना आपके लिए ज़्यादा सुरक्षित है। कुछ भी खाने से पहले अच्छी तरह से साबुन से हाथ धोना आपको कोरोना वायरस संक्रमण से बचा सकता है।