HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अब व्हाट्सएप देगा कोरोना वायरस से जुड़ी ‘सही’ और ‘नई’ जानकारियां

19 Mar 2020
कोरोना वायरस से जुड़ी फेक न्यूज़ की जानकारी देगा व्हाट्सएप

MARCH 19 (WTN) – टेक्नोलॉजी के इस दौर में आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल तो करते हो होंगे। और जब आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं, तो स्वाभाविक है कि आप अपने स्मार्टफ़ोन में इन्सटैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का भी इस्तेमाल ज़रूर करते ही होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप इस समय पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्सटैंट मैसेजिंग ऐप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 150 करोड़ एक्टिव मासिक यूज़र्स हैं, जबकि अकेले भारत में ही व्हाटस्एप के क़रीब 40 करोड़ एक्टिव मासिक यूज़र्स हैं। ऐसे में दुनिया का सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्सटैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अब अपने यूज़र्स को कोरोना वायरस से जुड़ी सही और नई जानकारियां देने की दिशा में काम कर रहा है।

जीहां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस से जुड़ी सही और नई जानकारियां देने के लिए व्हाट्सएप ने WHO (World Health Organization), UNICEF (United Nations International Children's Emergency Fund), UNDP (United Nations Development Programme)और ग्लोबल फैक्ट चेकिंग नेटवर्क Poynter के साथ एक अनुबन्ध किया है। जैसा कि आप ही जानते हैं कि कोरोना वायरस इस समय पूरी दुनिया के सामने एक सबसे बड़ी चुनौती है। दुनिया के 170 से ज़्यादा देश कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। इस लेख के लिखे जाने तक कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में 8,997 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण फैल चुका है। हालांकि, अभी तक की स्थिति में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण में है।

कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय कर रहे हैं, जिससे इस संक्रमण से बचा जा सके। ऐसे में लोगों तक कोरोना वायरस से सम्बन्धित सही जानकारी पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप ने एक बड़ी पहल की है। ग्लोबल फैक्ट चेकिंग नेटवर्क Poynter के साथ मिलकर व्हाट्सएप अपने यूज़र्स को सलाह देगा कि वे किस तरह से ऑफिस से दूर रहकर ही ऑफिस का काम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, व्हाट्सएप अपने यूज़र्स को कोरोना वायरस से जुड़ी अफवाहों से सतर्क भी रखेगा।

व्हाट्सएप का प्रयास है कि कोरोना वायरस से सम्बन्धित सही जानकारी लोगों के पास तक एक भरोसेमंद सोर्स के ज़रिए पहुंचना चाहिए। इस समय जबकि पूरी दुनिया कोरोना वायरस संक्रमण से डरी हुई है, ऐसे में फेसबुक के मालिकाना हक़ वाली कम्पनी व्हाट्सएप पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से सम्बन्धित सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। व्हाट्सएप पर कोरोना वायरस से सम्बन्धित पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप https://www.whatsapp.com/coronavirus पर जाकर कोरोना वायरस से सम्बन्धित पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप के ज़रिए कोरोना वायरस की जानकारी अभी सिर्फ़ वेब ब्राउज़र के ज़रिए ही उपलब्ध है। इसे व्हाट्सएप ने एण्ड्रॉयड और आईफ़ोन के ऐप में इंटीग्रेड नहीं किया है।

अपने यूज़र्स तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप ने इन्टरनेशनल फैक्ट चेकिंग नेटवर्क IFCN (International Fact-Checking Network) के साथ दस लाख डॉलर्स में क़रार किया है। इस फण्ड के ज़रिए IFCN कोरोना वायरस से सम्बन्धित फैक्ट्स को चैक करने में मदद करेगा। अपने इस मिशन के लिए व्हाट्सएप ने 45 देशों में क़रीब 100 लोकल ऑर्गेनाइज़ेशन का संघ बनाया है। इसके ज़रिए लोगों को व्हाट्सएप के नए विकसित फ़ीचर्स के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे कोरोना वायरस के बारे में फैल रही ग़लत जानकारी को अन्य यूज़र्स तक पहुंचने से रोका जा सके।

दरअसल, जैसा कि आप जानते ही हैं कि कोरोना वायरस के डर के कारण लोगों द्वारा इसको लेकर कई तरह की ग़लत जानकारियां सोशल मीडिया के द्वारा फैलाई जा रही हैं। इतना ही नहीं, कई लोग तो व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के ज़रिए कोरोना वायरस के इलाज के बारे में ग़लत जानकारियां तक दे रहे हैं, और हो सकता है कि यह ग़लत जानकारियां लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करें। व्हाट्सएप ही नहीं, सोशल मीडिया साइट फेसबुक, सर्च इंजन गूगल, वीडियो स्ट्रीमिंग साइट यूट्यूब और माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर भी अपने-अपने मंच से अपने-अपने तरीक़े से कोरोना वायरस के बारे में ग़लत जानकारी फैलने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।